Punjab News: स्पा और मसाज सेंटरों के लिए पुलिस ने जारी किए सख्त निर्देश, पढ़े

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 275 शब्द|📅 19 Dec 2023

डेली संवाद लुधियाना Punjab News: पंजाब में आए दिन ऐसे मामले सामने आते रहते है यहां स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों में मसाज के नाम पर देह व्यापर का धंधा चलाया जाता है। इसी को देखते हुए लुधियाना के डी.सी.पी. (हेडक्वार्टर) रूपिंदर सिंह ने स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों को सख्त निर्देश जारी किए है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

डी.सी.पी. रूपिंदर सिंह ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि स्पा सेंटरों और मसाज पार्लरों के अंदर और बाहर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगे होने चाहिए जिसमें एंट्री, एग्जिट और रिसेप्शन का एरिया कवर होना चाहिए। इसके साथ ही कैमरे का रिकॉडिंग बैकअप 30 दिन का होना चाहिए।

कोई गुप्त रास्ता नहीं होना चाहिए

इसके साथ अंदर और बाहर जाने के लिए कोई अलग से गुप्त रास्ता नहीं होना चाहिए। साथ ही स्पा सेंटरों को ग्राहक की एक फोटो-आईडी रखनी होगी। इसके साथ ही विदेशी वर्करों का पासपोर्ट और वैरिफिकेशन भी जरूरी है। काम करने वाले पुरुष या महिला वर्करों को पुरी तरह से पुलिस वेरिफिकेशन करवानी होगी इसके बाद ही काम पर रखा जाएगा।

मोबाइल नंबर की लिस्ट पुलिस स्टेशन में जमा करवाए

इसके साथ ही सेंटरों के अंदर किसी भी प्रकार का कोई गलत काम नहीं होना चाहिए। इसके साथ ही हर सैंटर का मालिक काम करने वाले सारे वर्करों के मोबाइल नंबर की लिस्ट पुलिस स्टेशन में जमा करवाए और सेंटर का किरायानामा और अन्य दस्तावेज भी ए.सी.पी. लाइसेंसिंग के ऑफिस में जाम करवाए वहीं अगर कोई इन हिदायतों को नहीं मानता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *