Punjab Vigilance: विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, PPSC मैंबर सतवंत सिंह मोही गिरफ़्तार

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 19 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने साल 2008-2009 के दौरान 312 मैडीकल अफसरों (एम. ओ) की भर्ती के दौरान अनियमितताएं करने के दोष अधीन पंजाब लोक सेवा आयोग (PPSC) के पूर्व चेयरमैन और इसके पाँच पूर्व सदस्यों के विरुद्ध केस दर्ज किया है।

मुलजिमों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी

इस मुकदमे में पटियाला जिले के शुतराना हलके से पूर्व विधायक डॉ. सतवंत सिंह मोही को गिरफ़्तार कर लिया गया है और बाकी मुलजिमों की गिरफ़्तारी के लिए छापेमारी जारी है। आज यहाँ यह प्रगटावा करते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि यह मुकदमा विशेष जांच टीम (एस.आई.टी) की तफतीश रिपोर्ट के आधार पर दर्ज किया गया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

इस केस में नामज़द किए गए मुलजिमों में एस. के. सिन्हा चेयरमैन (स्वर्गवासी), ब्रिगेडियर (सेवामुक्त) डी. एस. ग्रेवाल (स्वर्गवासी), डाः सतवंत सिंह मोही, डी. एस. माहल, पूर्व मंत्री लाल सिंह की बहु रविन्द्र कौर और भाजपा का प्रवक्ता अनिल सरीन शामिल हैं।

एस.आई.टी गठित करने के दिए हुक्म

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने 22-11-2013 को पी. पी. एस. सी. द्वारा दो बार 100 और 212 पदों पर कुल 312 एम. ओज की भर्ती के दौरान हुई अनियमितताओं को चुनौती देने वाली रिट्ट पटीशनों का निपटारा करते हुए समूचे मामले की जांच के लिए एक एस. आई. टी गठित करने के हुक्म दिए हैं।

312 डाक्टरों का पूरा चयन अनियमितताओं से भरा हुआ

उन्होंने आगे बताया कि दो सदस्यीय एस. आई. टी. में शामिल एम. एस. बाली, संयुक्त कमिशनर सी. बी. आई. (सेवामुक्त) और सुरेश अरोड़ा, तत्कालीन डायरैक्टर जनरल विजीलैंस ब्यूरो ने हाई कोर्ट में अपनी रिपोर्ट पेश की है जो यह साबित करती है कि साल 2008-2009 में 312 डाक्टरों का पूरा चयन अनियमितताओं से भरा हुआ था।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस अनुसार पी. पी. एस. सी. के तत्कालीन चेयरमैन और पाँच सदस्यों के विरुद्ध भ्रष्टाचार रोकथाम कानून और भारतीय दंड संहिता की सम्बन्धित धाराओं के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में यह एफ. आई. आर. दर्ज की गई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *