Safed Petha Benefits: सफेद पेठा खाएं, हाजमा रखेगा बिल्कुल दुरुस्त, पढ़ें इसके अन्य फायदे

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 382 शब्द|📅 19 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Safed Petha Benefits: आगरा का पेठा दुनियाभर में मशहूर है। यह सफेज पेठे से तैयार किया जाता है। इससे बहुत सारी डिशेज बनाई जाती हैं, जो स्वाद और सेहत से भरपूर होती है।

सफेद पेठा को ऐश गोर्ड और विंटर मेलन के नाम से भी जाना जाता है। इसमें विटामिन-सी और विटामिन-बी पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इसे खाने से कब्ज और गैस से राहत मिलती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

सफेद पेठा से बना जूस, सूप, पेठा मिठाई या फिर इससे बनी बड़ी की सब्जियां, या सादी सब्जी बहुत ही लाभदायक होती है। तो आइए जानते हैं, सफेद पेठा सेहत के लिए कैसे फायदेमंद है।

वेट लॉस में कारगर

सफेद पेठा में कैलोरी की मात्रा कम होती है। इसे खाने से वजन मेंटेन रहता है। इसमें विटामिन सी और विटामिन बी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो हड्डियों संबंधित समस्या को दूर करने में मददगार है।

पाचन प्रणाली दुरुस्त करे

सफेद पेठा में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। जो पाचन को स्वस्थ रखने में मददगार है। अगर आप कब्ज से परेशान रहते हैं, तो अपनी डाइट में सफेद पेठा जरूर शामिल करें।

डायबिटीज के मरीजों के लिए गुणकारी

सफेद पेठा हमारे शरीर में ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन रखने में मदद करता है, इसलिए डायबिटीज के मरीजों को पेठा जरूर खाना चाहिए।

हाइड्रेटेड रखने में मदद

    एंटी ऑक्सीडेंट और मिनरल्स से भरपूर सफेद पेठा हमारे शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद करता है। ये हमारे शरीर में एक चॉकलेट की तरह काम करते हुए हमें अनेकों फायदे पहुंचाता है।

    सूजन रोधी गुण

    इसमें मौजूद पोषक तत्वों की मदद से, इसका नियमित सेवन हमारे शरीर में होने वाले किसी भी तरह के सूजन को कम करने में मदद करता है।

    ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

    सफेद पेठा का उपयोग हम कई तरह से कर सकते हैं । इसके कई प्रकार की डिशेज बनाई जा सकती है। इससे बनने वाली सूखी बड़ियां जिनसे पूरे साल सब्जियों का लुत्फ उठाया जा सकता है।

    इससे बनने वाले सूप से डायबिटीज में भी आराम मिलता है। इससे बनने वाली मिठाईयां, पेठा,पेठा पाग,पेठा कैंडी बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं।

















    Share This Article
    Follow:
    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
    Leave a Comment

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *