Punjab News: जालंधर आ रही कार का हाईवे पर एक्सीडैंट, दो की मौत, दो घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 259 शब्द|📅 20 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर/फगवाड़ा। Punjab News: जालंधर आ रही एक कार का फगवाड़ा के पास एक्सीडैंट हो गया है। सुबह-सुबह हुए इस एक्सीडैंट में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

बताया जा रहा है कि कार अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस दौरान एक व्यक्ति और एक महिला की मौत हो गई। मृतकों की पहचान इंद्रजीत सिंह और पुरूषोतम कौर के रूप में हुई है।

नहर में छलांग लगाकर दो को बचाया

घटना की सूचना मिलते ही नजदीक नाके पर खड़े पुलिसकर्मी तुरंत नहर में कूद गए और कार सवार बाकी लोगों को बचा लिया। दो घायलों को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती करवाया है।

जानकारी के मुताबिक इंद्रजीत सिंह अपनी पत्नी हरप्रीत कौर, बेटे गुरबाज सिंह और चाची पुरूषोतम कौर के साथ गढ़शंकर से जालंधर जा रहे थे।

चालक को घबराहट के कारण एक्सीडैंट

फगवाड़ा के गांव बोहा के पास इंद्रजीत सिंह को अचानक घबराहट होने लगी, जिससे उनकी गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिसके बाद गाड़ी नहर में जा गिरी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मौके पर राहगीरों और नाके पर खड़े पुलिस कर्मियों ने नहर में कूदकर हरप्रीत कौर, उसके बेटे गुरबाज सिंह को बचा लिया और अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इंद्रजीत सिंह और पुरूषोतम कौर की मौत हो गई।

करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए गए पार्क का हाल देख लो…

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *