डेली संवाद, रायपुर। Crime News: इस समय की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के रायपुर से सामने आ रही है। खबर है कि रायपुर के लाभांडी इलाके में पुरानी शराब भट्टी के पास दिनदहाड़े फायरिंग हुई है। बताया जा रहा है कि ओडिशा के एक युवक ने नल व्यापारी को गोली मार दी।
ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील
जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया है। व्यापारी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बता दे मामला तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। आरोपी अमन शर्मा ओडिशा के सुंदरगढ़ का रहने वाला है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
उसने रायपुर निवासी संदीप कुमार (नल व्यापारी) पर गोली चलाई है। बताया जा रहा है कि गोली हाथ में लगी है। वहीं आरोपी के पास से देसी पिस्टल और 2 कारतूस बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।