Jalandhar News: नई वंदे भारत एक्सप्रेस को जालंधर में स्टॉपेज दिलवाने के लिए रेल मंत्री से मिले सांसद सुशील रिंकू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 212 शब्द|📅 20 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: 30 दिसंबर से शुरू हो रही नई दिल्ली अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को जालंधर में स्टॉपेज दिलवाने की मांग को लेकर आज सांसद सुशील कुमार रिंकू केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिले।

उद्यमियों व्यापारियों और NRI को होगा फायदा

उन्होंने कहा कि जालंधर प्रदेश की प्रमुख औद्योगिक नगरी है, साथ ही एनआरआई हब भी है। इस ट्रेन के जालंधर रुकने से यहां के उद्यमियों व्यापारियों और एनआरआई को काफी फायदा होगा जिन्हें जालंधर नई दिल्ली के बीच इस हाई स्पीड ट्रेन में सफर करने का मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

रिंकू ने कहा कि अगर वंदे भारत लुधियाना व अंबाला स्टेशन पर स्टॉपेज है तो जालंधर में भी जरुर होना चाहिए। इसका फायदा रेलवे को तो होगा ही साथ में लोगों के कीमती समय की भी बचत होगी।

लोग पहले भी हुए थे हताश

उन्होंने कहा कि इससे पहले नई दिल्ली कटरा के लिए जो बंदे भारत एक्सप्रेस चलाई गई थी उसे भी जालंधर में स्टॉपेज नहीं दिया गया जिससे यहां के लोग हताश हुए थे। इसलिए अब नई दिल्ली-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस में जालंधर को शामिल करना चाहिए।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *