Loot In Jalandhar: जालंधर में आज फिर लूट, पिस्तौल की नोक पर युवक से छीनी एक्टिवा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 400 शब्द|📅 20 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Loot In Jalandhar: जालंधर में आए दिन लूट के मामले सामने आ रहे है ऐसा भला कोई ही दिन जा रहा होगा जिस दिन लूटेरों द्वारा लूट की वरदाता को अंजाम ना दिया गया हो। नहीं तो हर दिन लूट, गोलीबारी और चोरी के मामले सामने आ रहे है।

पुलिस इन लूटेरों को काबू करने में विफल हो रही साबित

एक तरफ पुलिस कमिश्नर द्वारा लगातार बैठक कर पुलिस अधिकारीयों को इन अपराधियों को पकड़ने के आर्डर दिए जा रहे है और वहीं पुलिस इन लूटेरों को काबू करने में विफल साबित होती जा रही है या फिर यह भी कहा जा रहा है कि इन लूटेरों के मन से पुलिस का डर निकलता जा रहा है जिसके कारण वह बिना डरे ऐसी वारदातें को अंजाम देने में लगे हुए है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

अब ऐसा ही एक मामला जालंधर के नागरा फाटक से सामने आ रहा है। यहां दो बाइक सवार लूटेरों ने सुबह सुबह 4 बजे के करीब एक युवक से हथियार के बल पर उससे उसकी स्कूटी छीन ली। पीड़ित युवक का नाम हीमाम्द तौफीफ है जोकि शिव नगर, गली नंबर 3 में रहने वाला बताया जा रहा है।

ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहा था रेलवे स्टेशन

उसने बताया कि उसको आज दिल्ली जाना था जिसके लिए वह सुबह सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन जा रहा था। जब वह न्यू गुरु नानक नगर नजदीक नागरा फाटक पहुंचा तो 2 बाइक सवारों ने उसकी एक्टिवा रुकवाई और हाथ पर दातर मार उसकी एक्टिवा छीन फरार हो गए।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जिसके बाद उसके हाथ से खून बहने लग पड़ा। उसने इस सारी घटना की सूचना फोन कर घर वालों को दी तभी परिजन मौके पर पहुंच युवक को अस्पताल में दाखिल करवाया। वहीं दूसरी तरफ इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस की विफलता के कारण लूटेरों के हौंसले बुलंद

लगातार ऐसे बढ़ रहे मामलों से लोगों में दहशत का माहौल बन गया है लोग घरों से निकलने में डर रहे है। पुलिस द्वारा ऐसे मामलों को लेकर केस तो दर्ज कर लिया जाता है लेकिन उन्हें पकड़ने में कहीं न कहीं पुलिस विफल हो जाती है जिसके कारण अपराधियों के हौंसले बुलंद होते जा रहे है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *