Powercut in Jalandhar: जालंधर में कल कई इलाकों में बंद रहेगी बिजली, पढ़ें पूरी लिस्ट

Daily Samvad
2 Min Read
Electricity
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 244 शब्द|📅 20 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Powercut in Jalandhar: जालंधर शहर में कल कई इलाकों में बिजली बंद रहेगी। इसका कारण सर्कल के विभिन्न फीडरों की मुरम्मत काम बताया गया है। कल यानी 21 दिसम्बर को दर्जनों इलाकों में बिजली सप्लाई बंद रहेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

जानकारी के मुताबिक टी-4 बस्तियां सब-डिवीजन के 66 के.वी. सर्जिकल काम्पलैक्स से चलता 11 के.वी. गाजीपुर, जालंधर कुंज फीडर की सप्लाई सुबह 10 से शाम 4 बजे तक बंद रहेगी।

यही शाम तक बिजली बंद रहेगी

इसके चलते उक्त फीडर के अन्तर्गत आते गाजीपुर, फरोज, संगल सोहल, कोटली, जालंधर विहार व साथ के फ्लैट, मंड, जालंधर कुंज, जालंधर प्राइम व आसपास के इलाके प्रभावित होंगे।

इन इलाकों में बिजली बंद रहेगी

वहीं 132 के.वी. चिल्ड्रन पार्क सब-स्टेशन की सिविल लाइन सब-डिवीजन का 11 के.वी. जवाहर नगर फीडर सुबह 10 से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा। जिससे उक्त फीडर के अन्तर्गत आते बद्रीदास कालोनी, न्यू जवाहर नगर, रेडियो कालोनी, मार्डन कालोनी, गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम का इलाका, महावीर मार्ग, ए.पी.जे. स्कूल-कालेज, गुरु नानक मिशन चौक व आसपास का इलाका प्रभावित होगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके साथ ही 66 के.वी. टांडा रोड सब-स्टेशन से चलते 11 के.वी. जंडूसिंघा फीडर की सप्लाई दोपहर 1 से 2.30 तक बंद रहेगी। इसके चलते उक्त फीडर के अन्तर्गत आते इंडस्ट्रीयल जोन के कंगनीवाल, ढड्डा, मुबारकपुर सेखें फ्लाईओवर के साथ लगते इलाके प्रभावित होंगे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *