Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई इंटरव्यू मामले पर हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार को लगाई फटकार, कहा- अब कोर्ट खुद कराएगी जांच

Daily Samvad
2 Min Read
Gangster Lawrence Bishnoi
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 20 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू पर आज पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान कोर्ट ने कहा कि यह मामला गंभीर है और इसकी आगे की जांच करना बहुत जरूरी है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

हाई कोर्ट ने कहा कि अब सरकार बताए कि क्यों हाई कोर्ट की SIT या कमेटी बनाकर जांच कराई जाए या एफआईआर दर्ज की जाए। हाई कोर्ट ने कहा कि पंजाब पुलिस में कई बेहतरीन अधिकारी हैं जो इसकी जांच करने में सक्षम हैं।

SIT द्वारा की गई जांच पर उठाए सवाल

इन अधिकारियों के नाम बताए जाएं जो अधिकारी एसपी रैंक के हो इसके नीचे के न हो। इस मामले में हाई कोर्ट की मदद कर रही वकील तनु बेदी ने लॉरेंस बिश्नोई के जेल इंटरव्यू की SIT द्वारा की गई जांच पर सवाल उठाए हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

उन्होंने कहा कि जांच में कई खामियां हैं और बेहतर जांच की जा सकती थी। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास ही नहीं हो रहा कि जेल प्रशासन की मिलीभगत के बिना इतना लंबा इंटरव्यू कैसे हो सकता है। उन्होंने कहा कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई के इंटरव्यू तक वह कहां और किस जेल में रहा, इसकी जांच की जा सकती है।

एसआईटी की रिपोर्ट में कई खामियां

इस मामले की अब तक जांच कर रही एसआईटी की रिपोर्ट पर तनु बेदी ने कहा कि इस रिपोर्ट में कई खामियां हैं। इंटरव्यू में बिश्नोई जो बता रहा हैं उससे ये साबित होता है कि ये इंटरव्यू 6 से 7 मार्च के बीच हुआ है और इसकी जांच करना मुश्किल नहीं है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *