Punjab Weather Update: पंजाब में ठंड की लहर, 18 जिलों के लिए मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

Daily Samvad
2 Min Read
FOG

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में जबरदस्त ठंड पड़ रही है। कई जिलों का तापमान शिमला से नीचे पहुंच गया है। शीतलहर के बीच कोहरे का प्रकोप भी देखने को मिल रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने नया अलर्ट जारी किया है।

दिन का तापमान भी सामान्य से पहुंचा नीचे

मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य के 18 जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर चल सकती है। पंजाब में रात के बाद दिन का तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है। मंगलवार को बठिंडा का अधिकतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

इसके साथ ही पंजाब के नौ जिलों का न्यूनतम तापमान भी पहाड़ी इलाकों शिमला और धर्मशाला के तापमान से नीचे चला गया। शिमला में तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि पंजाब के कई हिस्सों में तापमान गिरकर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

फरीदकोट में दर्ज किया गया सबसे कम तापमान

मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को पंजाब के फरीदकोट में सबसे कम तापमान दर्ज किया गया। यहां रात का तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके अलावा रोपड़, फिरोजपुर, गुरदासपुर, अमृतसर, लुधियाना का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से नीचे दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक पंजाब के 18 जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर जारी रह सकती है। इसके साथ ही 23 दिसंबर को पंजाब के कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है, जिससे ठंड का प्रकोप और बढ़ जाएगा।

कोहरे को लेकर जारी की चेतावनी

मौसम विभाग ने गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, पटियाला के लिए कोहरे की चेतावनी जारी की है।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *