Stock Market Closing: तगड़े लिस्टिंग के बाद टूटे शेयर, निवेशकों को हुआ करोड़ों रुपए का नुकसान

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 341 शब्द|📅 20 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Stock Market Closing: शेयर बाजार में लगातार जारी तेजी से उत्साहित निवेशकों को बुधवार 20 दिसंबर 2023 के कारोबारी सत्र में बड़ा झटका लगा है। सुबह शानदार ग्लोबल संकेतों के चलते भारतीय शेयर बाजार तेजी के साथ खुला था। लेकिन दोपहर बाद देसी-विदेशी निवेशकों की बिकवाली के चलते बाजार औंधे मुंह जा गिरा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

सेंसेक्स में 1135 अंकों तो निफ्टी में 366 अंकों की गिरावट आ गई। वहीं सुबह के हाई तो देखें तो निफ्टी करीब 500 तो सेंसेक्स में 1600 अंकों की गिरावट देखने को मिली है। गिरावट की मार सबसे ज्यादा मिड कैप और स्मॉल स्टॉक्स पर पड़ी है। आज का कारोबार खत्म होने पर बीएसई सेंसेक्स 931 अंकों की गिरावट के साथ 70,506 तो नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 303 अंकों की गिरावट के साथ 21,150 अंकों पर क्लोज हुआ है।

सबसे बड़ी गिरावट मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स में देखने को मिली

आज के कारोबार में मुनाफावसूली के चलते सबसे बड़ी गिरावट मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स में देखने को मिली है। निफ्टी का मिड कैप इंडेक्स 1490 अंकों की गिरावट के साथ क्लोज हुआ है। वहीं दिन के हाई से इंडेक्स में 2000 अंकों की गिरावट आई है। स्मॉल कैप इंडेक्स भी 543 अंकों की गिरावट के साथ क्लोज हुआ है। जबकि दिन के हाई से ये इंडेक्स करीब 700 अँक नीचे गिरकर क्लोज हुआ है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इसके अलावा एनर्जी मेटल्स, बैंकिंग, फार्माइंफ्रा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स के स्टॉक्स भी गिरकरप बंद हुए। निफ्टी का आईटी इंडेक्स सुबह जहां 600 अंकों के उछाल के साथ कारोबार कर रहा था इस इंडेक्स में दिन के हाई से 1300 अंकों की गिरावट आई है। आईटी इंडेक्स 604 अंकों की गिरावट के साथ बंद हुआ है। सेंसेक्स के 30 शेयरों में केवल 7 शेयर तेजी के साथ बंद हुए जबकि 23 गिरकर क्लोज हुए। निफ्टी के 50 शेयरों में 5 स्टॉक्स तेजी के साथ जबकि 45 गिरकर बंद हुए।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *