Punjab News: नगर निगम कमिश्नर दफ्तर के बाहर मुलाजिमों ने लगा दिया कूड़े का ढेर, जमकर हंगामा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 252 शब्द|📅 21 Dec 2023

डेली संवाद, कपूरथला। Punjab News: नगर निगम कर्मचारी यूनियन ने आज निगम दफ्तर के बाहर जमकर हंगामा किया। गुस्साए मुलाजिमों ने निगम कमिश्नर दफ्तर के बाहर कूड़े का ढेर लगा दिया है। संगठन के प्रधान गोपाल थापर ने कहा कि निगम कमिश्नर कर्मचारियों पर धक्के शाही करते हुए कर्मचारियों को सस्पेंड कर रही है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

नगर पालिका कर्मचारी संगठन के प्रधान गोपाल थापर ने निगम कमिश्नर के दफ्तर के बाहर कूड़े का ढेर लगाकर कर्मचारियों सहित धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया है। उनका रोष है कि कमिश्नर ने उनके एक सफाई सुपरवाइज़र को बिना वजह सस्पेंड किया है। और उन्होंने मेयर और डिप्टी मेयर की उपस्थिति में धमकी दी है कि जिसने सस्पेंड होना है।

सभी को सस्पैंड कर देंगे

वह हाथ खड़ा कर लो मैं सबको सस्पेंड कर दूंगी। गोपाल थापर ने कहा कि पहले ही उनके पास सफाई कर्मियों की कमी है और इस कमी के बावजूद वह शहर की सफाई करते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

निगम कमिश्नर अनुपम कलेर ने कहा कि एक कर्मी को सस्पेंड किया गया है। जिससे अन्य कर्मी रोष में आए है। कमिश्नर ने यह भी बताया कि अगर कोई कर्मी काम नहीं करेगा तो प्रशासन दवारा एक्शन लिया जायगा। वैसे यूनियन के नेताओं के साथ उनकी बातचीत चल रही है। जल्द ही मामला सुलझ जाएगा।

Edu Star Group के एजेंट स्वराज पाल सिद्धू ने ठगे 2 करोड़ रुपए

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *