Fraud Travel Agent: जालंधर के फ्रॉड ट्रेवल एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर ठगे 7 लाख रुपए, पुलिस ने दर्ज किया मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Fraud Travel Agent
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 288 शब्द|📅 21 Dec 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Fraud Travel Agent: जैसे जैसे विदेश जाने का चलन बढ़ता जा रहा है। वैसे वैसे ही विदेश भेजने के नाम पर एजेंटो द्वारा ठगी के मामले भी बढ़ते जा रहे है। आज के समय में हर घर का एक आदमी विदेश जाकर बसा हुआ है। कई बार विदेश जाने के चाहवान वालों के साथ एजेंटो द्वारा ठगी कर ली जाती है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बता दे कि विदेश भेजने के नाम पर लगातार फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे है। फ्रॉड ट्रेवल एजेंट विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए ठग लिए जाते है। ताजा मामला लुधियाना से सामने आ रहा है। खबर है कि लुधियाना के युवक से जालंधर के ट्रेवल एजेंट ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर ली है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

ठगी का शिकार हुए पीड़ित का नाम छिंदर सिंह बताया जा रहा है छिंदर सिंह के बयानों पर पुलिस ने जालंधर के रहने वाले एजेंट प्रदीप सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पीड़ित ने शिकायत देते हुए बताया कि उसने अपने बेटे को विदेश भेजना था जिसके लिए वह जालंधर के एजेंट प्रदीप सिंह से मिला।

ना ही भेजा विदेश और ना दिए पैसे वापिस

प्रदीप सिंह ने आश्वाशन दिया कि वह उसके बेटे को विदेश भेज देगा जिसके लिए उसने आरोपी को 7 लाख 50 हजार रुपए दिए लेकिन पैसे लेने के बाद आरोपी ने ना तो युवक को विदेश भेजा और ना ही उनको पैसे वापिस किए। जिसके बाद पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *