Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने चारों साहिबज़ादों की शहादत को किया याद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 215 शब्द|📅 21 Dec 2023

डेली संवाद जालंधर। Innocent Hearts: इनोसेंट हार्ट्स स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा शहीदी दिवस को समर्पित प्रार्थना सभा में सरबंस दानी श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार साहिबज़ादों को याद किया गया। जिसमें बच्चों द्वारा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से साहिबज़ादों की शहादत को याद करते हुए व्याख्यान और कविताएँ प्रस्तुत की गईं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

एक विद्यार्थी द्वारा पोष महीने के इतिहास से परिचित कराया गया। कुछ विद्यार्थियों ने साहिबज़ादों के बुलंद हौसलों और बहादुरी का वर्णन करने वाली वीर रस से भरपूर जोशीली कविताएँ गाकर उन्हें याद किया। इन गतिविधियों के दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि दशम गुरु जी के चारों साहिबज़ादों ने कैसे धर्म की खातिर अपनी छोटी उम्र में ही जान कुर्बान कर दी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

विद्यार्थियों को यह भी बताया गया कि श्री गुरु गोबिंद सिंह जी ने धर्म की खातिर किस तरह अपने पूरे परिवार का बलिदान दे दिया, इसलिए सिक्ख इतिहास में गुरु जी को सरबंसदानी के नाम से भी याद किया जाता है। विद्यार्थियों द्वारा दसवें गुरु जी के परिवार की शहादत को कोटि-कोटि नमन किया गया।

Edu Star Group के एजेंट स्वराज पाल सिद्धू ने ठगे 2 करोड़ रुपए, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *