Punjab News: पंजाब के ‘अरबपति’ MTP के खिलाफ विजीलैंस जांच शुरू, इनकम टैक्स विभाग ने भी भेजा नोटिस

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 391 शब्द|📅 21 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर/अमृतसर। Punjab News: आय से ज्यादा संपत्ति बनाने को लेकर नगर निगम के एक MTP के खिलाफ स्थानीय निकाय विभाग ने जांच शुरु कर दी है। स्थानीय निकाय विभाग के सैक्रेटरी के आदेश पर चीफ विजीलैंस अफसर राजीव सेखड़ी की टीम ने जांच शुरू की है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जालंधर और अमृतसर में एमटीपी रहे अफसर ने आय से ज्यादा संपत्ति बनाई है। एमटीपी के खिलाफ जालंधर के करणप्रीत सिंह ने स्थानीय निकाय विभाग के सैक्रेटरी को शिकायत दी थी। शिकायत में कहा गया है कि उक्त एमटीपी करोड़ों रुपए का मालिक है।

एमटीपी ने नाजायज तरीके से पैसे कमाए

शिकायत में कहा गया है कि उक्त एमटीपी ने नाजायज तरीके से पैसे कमाए हैं। जिससे उन्होंने अपनी पत्नी और रिश्तेदारों के नाम पर अकूत संपत्ति बनाई है। करणप्रीत की शिकायत के बाद इसकी जांच विभागीय विजीलैंस को सौंपी गई है। जिससे उक्त एमटीपी के खिलाफ जांच शुरू हो गई है।

स्थानीय निकाय विभाग के अलावा उक्त एमटीपी के खिलाफ ईडी और इनकम टैक्स विभाग में शिकायत की गई है। शिकायतकर्ता के मुताबित इनकम टैक्स विभाग की तरफ से एमटीपी को नोटिस भेजा गया है। जल्द ही इस मामले में बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

पंजाब और हिमाचल में कई संपत्तियां

सैंट्रल एजैंसी को भेजी गई शिकायत के मुताबिक उक्त अफसर की अमृतसर, गुरदासपुर, डलहौजी और खरड़ में अरबों की संपत्तियां हैं। ज्यादातर संपत्तियां अमृतसर में है। शिकायत के मुताबिक ज्यादातर संपत्तियां उक्त अफसर ने अपने दोस्तों, अपनी पत्नी और पारिवारिक सदस्यों के नाम पर ले रखी है।

स्कूल, अस्पताल और होटल का मालिक

सूत्र बता रहे हैं कि उक्त बिल्डिंग ब्रांच का अफसर स्कूल भी चलाता है। अफसर की पत्नी के नाम पर स्कूल और अस्पताल है। इस स्कूल की प्रिंसीपल खुद इस अफसर की पत्नी है। इसके अलावा कई कालोनियां उक्त अफसर ने काटी है। डलहौजी में कामर्शियल बिल्डिंग हैं।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

उक्त अफसर ने भारत-पाक सीमा पर अटारी के पास करीब 40 एकड़ जमीन भी खरीदी है। जलियांवाला बाग के पास एक होटल भी इसका है। इसे लेकर सैंट्रल एजैंसी को शिकायत भेजी गई है। उक्त अफसर का पूरा कच्चा चिट्ठा सैंट्रल एजैंसी के पास भेजा गया है।

Edu Star Group के एजेंट स्वराज पाल सिद्धू ने ठगे 2 करोड़ रुपए

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *