Punjab Vigilance: विजीलैंस ने मजीठिया को किया गिरफ्तार, 8 लाख रिश्वत से जुड़ा है मामला

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 302 शब्द|📅 21 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़/अमृतसर। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने गुरूवार को भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान इंप्रूवमेंट ट्रस्ट अमृतसर के कानून अधिकारी ( लॉ अफ़सर) के तौर पर तैनात एडवोकेट गौतम मजीठिया को 8 लाख रुपए रिश्वत की माँग करने और लेने के दोष अधीन काबू किया।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उक्त कानून अधिकारी, निवासी ग्रीन फील्ड, मजीठा रोड, अमृतसर को जतिन्दर सिंह, निवासी प्रताप ऐवीन्यू, अमृतसर की तरफ से आनलाइन शिकायत के आधार पर गिरफ़्तार किया गया है। शिकायतकर्ता ने इस सम्बन्ध में मुख्यमंत्री की भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाईन पर शिकायत दर्ज करवाई थी।

8 लाख रुपए बतौर रिश्वत लिए थे

इस सम्बन्धी और जानकारी देते हुये प्रवक्ता ने बताया कि शिकायतकर्ता ने अपनी ऑनलाइन शिकायत में दोष लगाया है कि उक्त कानून अधिकारी ने उसकी ज़मीन एक्वायर करने के बदले ज़िला अदालत के निर्देशों पर 20 प्रतिशत और अधिक मुआवज़ा भाव 20 लाख रुपए का अतिरिक्त मुआवज़ा जारी करने के एवज़ में 8 लाख रुपए बतौर रिश्वत लिए थे।

Punjab Vigilance: विजीलैंस ने मजीठिया को किया गिरफ्तार, 8 लाख रिश्वत से जुड़ा है मामला

शिकायतकर्ता ने रिश्वत की रकम की अदायगी सम्बन्धी वकील के साथ हुई सारी बातचीत रिकार्ड करके सबूत के तौर पर विजीलैंस ब्यूरो को सौंपी दी। प्रवक्ता ने बताया कि विजीलैंस रेंज अमृतसर ने शिकायत की पड़ताल करके दोषी कानून अफ़सर को शिकायतकर्ता से 8 लाख रुपए रिश्वत लेने में दोषी पाये जाने के बाद गिरफ़्तार कर लिया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

इस सम्बन्धी मुलजिम वकील के खि़लाफ़ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून की धारा के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।

Edu Star Group का एजेंट स्वराज पाल सिद्धू ने ठगे 2 करोड़ रुपए

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *