Bajrang Punia: पहलवान बजरंग पूनिया ने लौटाया पद्मश्री अवार्ड

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 22 Dec 2023

डेली संवाद, नई दिल्ली। Bajrang Punia: पहलवान बजरंग पूनिया (Bajrang Punia) ने अपना पद्मश्री अवार्ड (Padma Shri Award) सरकार को वापिस लौटा दिया है। दरअसल बजरंग पूनिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सोशल मीडिया के जरिए चिट्‌ठी लिखकर पद्मश्री अवार्ड लौटाने का ऐलान किया था।

फुटपाथ पर रखा अवार्ड

इसी दौरान वह अवार्ड लौटने पीएम आवास पर गए थे लेकिन जब अंदर जाने की परमिशन नहीं मिली तो उन्होंने अवार्ड वहीं फुटपाथ पर रख दिया। दरअसल बजरंग पूनिया ने भारतीय कुश्ती संघ (WFI) पर बृजभूषण के करीबी संजय सिंह की जीत का विरोध किया है।

पीएम के घर के बाहर फुटपाथ पर रखा अवार्ड
पीएम के घर के बाहर फुटपाथ पर रखा अवार्ड

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

बजरंग ने खुद को ‘असम्मानित पहलवान’ बताते हुए कहा कि महिला पहलवानों के अपमान के बाद वे ऐसी सम्मानित जिंदगी नहीं जी पाएंगे, इसलिए अपना सम्मान लौटा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब वह इस सम्मान के बोझ तले नहीं जी सकते है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

बता दे कि संजय सिंह के अध्यक्ष बनने के बाद साक्षी मलिक ने गुरुवार को सन्यास लेने का ऐलान किया था। पहलवान साक्षी मलिक ने कहा था कि हम 40 दिनों तक सड़कों पर सोए और देश के कई हिस्सों से बहुत सारे लोग हमारा समर्थन करने आए। अगर बृजभूषण सिंह के बिजनेस पार्टनर और करीबी सहयोगी इस फेडरेशन में रहेगा, तो मैं अपनी कुश्ती को त्यागती हूं… हमारी लड़ाई जारी रहेगी।”

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *