Canada Visa: कनाडा सरकार का बड़ा ऐलान, अब इन लोगों को मिलेगा आसानी से VISA

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 313 शब्द|📅 22 Dec 2023

डेली संवाद, कनाडा। Canada Visa: कनाडा सरकार (Canada Government) ने बड़ा ऐलान किया है। कनाडा सरकार ने वीजा (Canada Visa) देने को लेकर बड़ी घोषणा की है। कनाडा की सरकार ने कहा है कि वह लोगों को अस्थाई वीजा (Temporary Visa) मुहैया कराएगा। इससे लोगों को कनाडा का वीजा मिलने में बड़ी आसानी होगी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इजराइल हमास की जंग में घिरे गाजा के लोगों के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। खबर है कि कनाडा (Canada) ने गाजा के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया है। खबर है कि कनाडा ने गाजा के लोगों को अस्थाई वीजा देने का ऐलान किया है।

गाजा के लोगों को आसानी से वीजा

इस बात की जानकारी कनाडा के इमीग्रेशन मिनिस्टर मार्क मिलर ने दी है। उन्होंने कहा कि कनाडा अब जल्द ही गाजा के लोगों को अस्थाई वीजा देने जा रहा है जिससे की गाजा के लोगों को काफी फायदा हो सकता है। बता दे कि गाजा में इस समय हालत बेहद खराब है और इस दौरान वहां के लोग देश से बाहर निकलना चाहते है।

9 जनवरी तक शुरू हो सकता है अभियान

मिली जानकारी के मुताबिक यह अभियान 9 जनवरी तक शुरू हो सकता है। यहां हम आपको बता दे कि यह वीजा उन लोगों को ही मिलेगा जिनके रिश्तेदार कनाडाई हैं। वह लोग ही इस वीजा के लिए आवेदन कर सकते है।

तीन साल का मिलेगा वीजा

मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि कनाडा सरकार ने 660 कनाडाई लोगों, स्थायी निवासियों और उनके जीवनसाथी और बच्चों को गाजा से बाहर निकालने पर ध्यान केंद्रित किया है। बताया जा रहा है कि कनाडा सरकार इन लोगों को तीन साल का वीजा देगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

ट्रेवल एजैंट स्वराज पाल सिद्धू ने ठगे 2 करोड़ रुपए

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *