डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों अनुसार पंजाब के सरकारी / मान्यता प्राप्त और निजी स्कूलों के विद्यार्थियों को श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के परिवार विरह और साहिबज़ादों की अतुल्नीय शहादत से अवगत करवाने और शहीदी की गरिमापूर्ण याद को समर्पित समागम तारीख़ 23 दिसंबर 2023 दिन शनिवार करवाने का फ़ैसला किया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील
यह समागम सुबह के समय के दौरान (पहले 2 घंटे) पंजाब के सभी स्कूलों करवाए जाएंगे। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये पंजाब के शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने बताया कि इन समागमों में साहिबज़ादों की याद को समर्पित विद्यार्थियों द्वारा शहादत हफ्ते से सम्बन्धित कार्यक्रम होंगे।
समागम पूरी सादगी होगा
इस कार्यक्रम में कविता/ गीत/ शब्द/ वार गायन मुकाबले, शहीदी साके और गुरू गोबिन्द सिंह जी के परिवार विरह से सम्बन्धित भाषण/ शैक्षिक मुकाबलों के इलावा स्कूल प्रमुख/ स्टाफ/ अध्यापकों की तरफ से शहादत हफ्ते से सम्बन्धित विशेष शिक्षाप्रद पेशकारियां की जाएंगी।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि सभी स्कूलों में यह समागम पूरी सादगी से करवाए जाएंगे जिनमें किसी किस्म का संगीतमय प्रोग्राम नहीं करवाया जायेगा।