Jalandhar News: सीएम मान से मिले सांसद रिंकू, संसदीय घटनाक्रम पर हुई चर्चा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 22 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: लोकसभा सदस्य सुशील कुमार रिंकू ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान से मुलाकात की, जहां उन्होंने हाल ही में चल रहे संसदीय घटनाक्रम पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जिसमें केंद्र सरकार की तरफ से संसद में हुई वारदात के बारे में सवाल पूछने पर इतनी बड़ी तादाद में सांसदों को निलंबित कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मुख्यमंत्री ने इस घटनाक्रम को दुर्भाग्यपूर्ण और गैर-संवैधानिक बताया है और कहा कि केंद्र सरकार पूरी तरह से संविधान विरोधी कदम उठाकर देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को खतरे में डाल रही है। सीएम ने लोकसभा में आम आदमी पार्टी के सांसद सुशील कुमार रिंकू समेत विपक्षी दलों के सभी सांसदों को निलंबित करने के फैसले की कड़ी निंदा की।

बड़े प्रोजेक्टों की घोषणा करेंगे सीएम मान

सांसद सुशील रिंकू ने बताया कि मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ जालंधर संसदीय क्षेत्र के चल रहे विकास कार्यों के बारे में चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सीएम की तरफ से जल्द ही जालंधर का दौरा किया जाएगा, जहां वह जालंधर से संबंधित कई बड़े प्रोजेक्टों की घोषणा करेंगे।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

रिंकू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बताया है कि वह जल्द ही जालंधर के लोगों के बीच आकर यहां कई अहम फैसले लेंगे। उन्होंने कहा कि जालंधर लोकसभा क्षेत्र से संबंधित मुद्दों को आम आदमी पार्टी की सरकार की तरफ से पूरी तरजीह मिल रही है क्योंकि पंजाब सरकार की तरफ से पहले ही जालंधर के लिए कई योजनाएं शुरू की जा चुकी हैं।

ट्रेवल एजैंट स्वराज पाल सिद्धू ने ठगे 2 करोड़ रुपए

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *