Petrol-Diesel Price: इन शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के रेट, जानें आपके शहर में क्या है आज के दाम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 22 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: 22 दिसंबर 2023 को देशभर में पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी हो गए हैं। यह रेट वैश्विक बाजार में कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर तय किया जाता है। आपको बता दें कि कच्चे तेल की कीमतों में एक बार बढ़ोतरी देखने को मिली है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस तेजी के बावजूद भी देश में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हैं। मई 2022 से राष्ट्रीय स्तर पर इनकी कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। गुड रिटर्नस की वेबसाइट के अनुसार क्रूड ऑयल की कीमत 73.84 डॉलर प्रति बैरल है। वहीं, डब्लयूटीआई क्रूड की कीमत 74.12 डॉलर प्रति बैरल है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

1 बैरल में लगभग 158 लीटर तेल होता है। कच्चे तेल को रिफाइन करके उसमें से पेट्रोल या डीजल निकाला जाता है। दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर है। शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल और डीजल की दरें क्रमश: 96.72 रुपये और 89.62 रुपये प्रति लीटर हैं।

मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है। पेट्रोल की कीमत चेन्नई में 102.63 रुपये और डीजल की कीमत 94.24 रुपये है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल 106.03 रुपये का और डीजल 92.76 रुपये पर मिल रहा है।

  • नोएडा में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.96 रुपये हो गया है।
  • गुरुग्राम में पेट्रोल 97.10 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
  • हैदराबाद: पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर
  • चंडीगढ़: पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर
  • बेंगलुरु: पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर
  • लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है।
  • जयपुर में पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
  • भुवनेश्वर में पेट्रोल 103.11 रुपये और डीजल 94.68 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

ट्रेवल एजैंट स्वराज पाल सिद्धू ने ठगे 2 करोड़ रुपए

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *