डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब में लगातार अपराध बढ़ता जा रहा है। आज के समय में पंजाब ‘क्राइम हब’ बन चुका है। आए दिन पंजाब से लूट, चोरी, गोलीबारी और दुष्कर्म के मामले सामने आते रहते है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
अपराधी रात के साथ साथ आजकल दिन में भी लोगों को अपना शिकार बना रहे है। ऐसा ही एक मामला पंजाब के लुधियाना से सामने आ रहा है। लुधियाना में चलते ऑटो में एक लड़की के साथ गैंगरेप करने की खबर सामने आ रही है।
गांव छोड़ने के बहाने ऑटो में बिठाया
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ऑटो चालक ने लड़की को उसके गांव छोड़ने के बहाने उसको पहले तो ऑटो में बिठा लिया और बाद में उसको किडनैप कर किसी सुनसान जगह पर ले गया। पीड़ित लड़की शिमलापुरी के गाऊं की रहने वाली बताई जा रही है।
चलते ऑटो से फेंका बाहर
ऑटो चालक द्वारा ऑटो को सुनसान जगह पर ले जाने के बाद चालक और उसके दो साथियों लड़की के साथ गैंगरेप किया। इसके बाद आरोपियों ने लड़की को चलते ऑटो से बाहर फेंक दिया और उसके बाद वहां से फरार हो गए।
पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तुरंत ही ऑटो चालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके साथ ही पीड़ित लड़की को पुलिस द्वारा अस्प्ताल में भर्ती करवाया गया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील
ट्रेवल एजैंट स्वराज पाल सिद्धू ने ठगे 2 करोड़ रुपए






