Punjab News: पंजाब में बड़ा हादसा, पत्थर से लदा टिप्पर कार के ऊपर पलटा, चार लोगों की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 231 शब्द|📅 22 Dec 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: इस समय की दुखद खबर पंजाब के जिला लुधियाना से सामने आ रही है। खबर है कि लुधियाना में बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है। इस हादसे में चार लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोगा-बरनाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार टिप्पर आ रहा था। इस टिप्पर में पत्थर लदे थे। बताया जा रहा है कि तभी टिप्पर का संतुलन बिगड़ गया और वह कार के ऊपर पलट गया।

Punjab News: पंजाब में बड़ा हादसा, पत्थर से लदा टिप्पर कार के ऊपर पलटा, चार लोगों की मौत

चार साल की बच्ची का हुआ बचाव

जिसके कारण कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। वहीं इस कार में सवार चार साल की बच्ची का बचाव हो गया और वह सही सलामत है। बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार हुआ परिवार राजस्थान के हनुमानगढ़ से मोगा में शादी समारोह में शामिल होने आया था।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा हादसे की जांच करना शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही आस पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ट्रेवल एजैंट स्वराज पाल सिद्धू ने ठगे 2 करोड़ रुपए

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *