Punjab News: पंजाब पुलिस ने मारा छापा, जुआ खेल रहे कारोबारी समेत 21 गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Gambling
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 296 शब्द|📅 22 Dec 2023

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पंजाब से बड़ी खबर है। पंजाब के खन्ना पुलिस ने ढाबे की आड़ में चल रहे एक जुए के अड्डे का पर्दाफाश किया है। बताया जा रहा है कि नैशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर चल रहे जुए के कारोबार का पर्दाफाश कर पुलिस ने वहां से कारोबारियों सहित 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जानकारी के मुताबिक उक्त ढाबे पर पहले भी जुआ खिलाने के आरोप में केस दर्ज हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि उक्त ढाबे पर बड़े पैमाने पर जुए का कारोबार चल रहा था, जिसकी सूचना मिलने पर पुलिस ने रेड कर वहां से 21 लोगों को गिरफ्तार किया है।

ढाबा मालिक और साथी फरार

ढाबा मालिक गुरप्रीत सिंह निवासी गांव चकोही और उसका साथी कशिश कुमार मौके से फरार बताया जा रहा है। रेड दौरान पुलिस ने 8 लाख, 56 हजार 580 रुपए की नकदी भी बरामद की है। वहीं पुलिस की रेड पड़ते ही ढाबे पर मौजूद लोग अपना-अपना बचाव करते दिखे।

ढाबे पर जुए का अड्डा चल रहा है

एसएसपी अमनतीत कौंडल ने बताया कि पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि उक्त ढाबे पर जुए के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है, जिसके बाद पुलिस पार्टी ने रेड कर वहां से 21 लोगों को गिरफ्तारी की है।

इलाके में चल रहे जुआ का भंडाफोड़

वहीं एसएसपी का कहना है कि सदर थाने के इलाके में इतने बड़े पैमाने पर जुए का कारोबार चल रहा था और पुलिस को इसकी भनक क्यों नहीं लगी। इसकी भी जांच कराई जाएगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

ट्रेवल एजैंट स्वराज पाल सिद्धू ने ठगे 2 करोड़ रुपए

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *