Punjab News: पटवारी और उसके बेटे को विजीलैंस ने किया गिरफ़्तार, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 333 शब्द|📅 22 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध जारी मुहिम के दौरान शुक्रवार को तहसील पट्टी के माल हलका कीड़ियां के सेवामुक्त पटवारी रमेश चंद्र और उसके पुत्र विशाल शर्मा को दो किश्तों में 11,000 रुपए रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त दोनों मुलजिमों के खि़लाफ़ यह मुकदमा गाँव कीड़ियां ज़िला तरन तारन के निवासी सकत्तर सिंह द्वारा ब्यूरो के टोल फ्री नंबर पर दर्ज करवाई शिकायत की पड़ताल के आधार पर दर्ज किया गया है।

ज़मीन के मालकी रिकार्ड में छेड़छाड़

उन्होंने आगे बताया कि तफ्तीश के दौरान यह बात सामने आई है कि कथित मुलजिम पटवारी और उसके लड़के विशाल ने शिकायतकर्ता से कृषियोग्य ज़मीन की मालकी सम्बन्धी माल रिकार्ड में दरुसती करने के बदले दो किश्तों में 11,000 रुपए की रिश्वत ली है।

शिकायतकर्ता ने दोष लगाया है कि उक्त पटवारी ने उसके पिता की करीब 10 एकड़ (81 कनाल) ज़मीन के मालकी रिकार्ड में छेड़छाड़ करके उसके चाचे के पुत्रों को उनकी कृषियोग्य ज़मीन के सह-मालिक बना दिया था।

माल रिकार्ड ठीक करने के लिए 10 हज़ार रुपए मांगे

जब उसने इस सम्बन्धी पटवारी को शिकायत की तो मुलजिम पटवारी ने माल रिकार्ड ठीक करने के लिए 10 हज़ार रुपए की माँग की। उसने आगे दोष लगाया कि दोषी पटवारी ने मौके पर ही 1000 रुपए ले लिए और 10,000 रुपए और रिश्वत के तौर पर देने के लिए कहा।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

प्रवक्ता ने बताया कि पड़ताल के दौरान यह सिद्ध हुआ कि दोषी पटवारी ने 29. 09. 2017 को कस्बा हरीके में हरदेव सिंह सुनार की दुकान पर अपने लड़के विशाल शर्मा के द्वारा 10,000 रुपए लिए थे। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *