डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: मौसम विभाग ने पंजाब में 24 दिसंबर तक कोहरे की भविष्यवाणी करते हुए एक और अलर्ट जारी किया है, जिसके चलते लोगों को सावधानी के साथ यात्रा करने की हिदायत दी गई है। इसके अलावा पिछले सालों की तुलना में मौसम में भी काफी बदलाव देखने को मिल रहा है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
इसी तरह गेहूं की फसल के लिए भी यह मौसम फायदेमंद है। मौसम विभाग के मुताबिक पिछले सालों में मौसम में काफी बदलाव आया है। लुधियाना में पिछले दिन का अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि आज का सामान्य तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस था।
ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील
इसी तरह आज रात का न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सामान्य तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस था। वहीं मौसम विभाग ने 24 दिसंबर तक पंजाब के विभिन्न हिस्सों में गहरे कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जबकि कुछ दिनों तक बादल छाए रहने की संभावना है।