Weather Update Today: पंजाब के कई जिले हिमाचल से भी ज्यादा ठंडे, धुंध से बढ़ी ठिठुरन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Weather Update
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 323 शब्द|📅 22 Dec 2023

डेली संवाद, चंड़ीगढ़। Weather Update Today: देश में मौसम तेजी के साथ बदल रहा है। कई इलाकों में घनी धुंध छा रही है तो कई इलाकों में बारिश के आसार हैं। पहाड़ों में जारी बर्फबारी के कारण मैदानी इलाके में ठंड और ठिठुरन बढ़ गई है। जिससे सर्दी ने अपना सितम दिखाना शुरू कर दिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के चलते मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ने लगी है। तापमान में गिरावट के साथ घना कोहरा भी छाने लगा है। इस बीच मौसम विभाग ने आज मैदानी इलाकों के कई राज्यों में बारिश की संभावना जताई है। पंजाब के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। आलम यह है कि पंजाब के कई जिलों में हिमाचल से अधिक ठंड पड़ रही है।

गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री

वहीं लुधियाना व गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5.1 डिग्री सेल्सियस, मोगा व पटियाला में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी तरफ कांगड़ा में न्यूनतम तापमान 4.4 डिग्री, शिमला में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस व धर्मशाला में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पंजाब के इलाकों में हिमाचल से कहीं अधिक ठंडे

ऐसे में स्पष्ट है कि पंजाब के इलाकों में हिमाचल से कहीं अधिक ठंडे हैं। पठानकोट में न्यूनतम तापमान 5.9 डिग्री सेल्सियस, चंडीगढ़ में 6.2 डिग्री सेल्सियस, बठिंडा में 6.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार वीरवार से लेकर अगले चार दिनों तक पंजाब में घनी धुंध पड़ सकती है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

मौसम विभाग (IMD) की मानें तो आज दिल्ली-एनसीआर में हल्की बूंदाबांदी के आसार हैं, जिससे तापमान में और गिरावट आ सकती है। आज का न्यूनतम पारा 5 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है, वहीं अधिकतम तापमान 23 डिग्री तक आ सकता है।

ट्रेवल एजैंट स्वराज पाल सिद्धू ने ठगे 2 करोड़ रुपए

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *