BJP Leader: भाजपा नेता को महिलाओं ने दौड़ा-दौड़ा कर चप्पलों से पीटा, कपड़े भी फाड़े

Daily Samvad
3 Min Read
BJP

डेली संवाद, ललितपुर। BJP Leader: भाजपा नेता को महिलाओं ने दौड़ा दौड़ा कर चप्पलों से पीटा। गुस्साई महिलाओं ने भाजपा नेता के कपड़े भी फड़ दिए। महिलाएं भी भाजपा की बताई जा रही हैं। कहा जा रहा है कि महिला मोर्चा की महिलाओं ने ही BJP नेता की जमकर पिटाई की है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

भाजपा नेता की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि महिलाओं ने पहले BJP नेता पर थप्पड़-घूसों की बरसात की। इसके बाद चप्पलों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कपड़े तक फाड़ दिए।

महिलाएं बोली- भाजपा नेता दुरव्यवहार कर रहा था

इस दौरान महिलाएं यही बोलती रहीं कि यह भाजपा की सरकार है, यहां नारी शक्ति के साथ अमर्यादित व्यवहार किया, तो नंगा कर के मारेंगे। कोई बचा नहीं पाएगा।

मामला ललितपुर का है। थाना जखौरा के विकास खंड जखौरा परिषद में आपदा प्रबंधन की बैठक होनी थी। इसमें शामिल होने BJP महिला मोर्चा की पदाधिकारी और जखौरा मंडल के महामंत्री पहुंचे थे। तभी महिला मोर्चा की मंडल पदाधिकारी भी वहां पहुंच गईं।

महिलाओं की बीजेपी नेता से कहासुनीम

इस दौरान किसी बात को लेकर महिलाओं की बीजेपी नेता से कहासुनी हो गई। इसके बाद महिलाओं ने महामंत्री की कॉलर पकड़ ली और उनको पीटना शुरू कर दिया। महिलाओं ने नेता के कपड़े फाड़ दिए। यही नहीं, कालिक पोतने का प्रयास भी किया।

महिलाओं का कहना है कि महामंत्री ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया। इसके बाद हम लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।

पिटाई के समय पुलिस भी मौजूद थी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जिस समय महिलाएं भाजपा नेता की पिटाई कर रहीं थीं। मौके पर पुलिसकर्मी भी मौजूद थे। पुलिसकर्मियों बीच-बचाव करते दिखाई दिए। मगर, महिला पुलिस नहीं होने के चलते महिलाओं को रोकना असंभव दिखाई दिया। करीब आधा घंटे तक नेता की पिटाई की गई।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

भाजपा नेता जान बचाकर भागता दिखाई दिया, लेकिन महिलाओं ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। इस मसले पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जैन ने कहा कि मामले की जांच के लिए दो सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। CO सदर अभय नारायण राय ने बताया कि इस मामले में दोनों पक्षों में किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
Operation Sindoor: सेना के दावे को एसजीपीसी ने किया खारिज, हरमिंदर साहिब में नहीं लगाया था एयर डिफें... America News: अमेरिका जाने वाले भारतीयों के लिए बड़ी खबर, नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, पढ़े पूरी खबर School Summer Vacations: स्कूलों में छुट्टियों का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे School Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में भारी गिरावट, जानें देश में सोने-चांदी की नई कीमतें Holiday News: पंजाब में इस दिन छुट्टी की घोषणा, पढ़ें सरकार का आदेश Punjab Weather Update: पंजाब में आज सताएगी गर्मी, मौसम विभाग ने इस दिन बारिश का अलर्ट किया जारी Petrol-Diesel Price: जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स Daily Horoscope: आपका दिन उतार-चढ़ाव से रहेगा भरा, कुछ बातों को लेकर हो सकता मनमुटाव; पढ़ें राशिफल Aaj ka Panchang: आज ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि, बन रहे कई शुभ योग; जाने पंचांग Jalandhar News: जालंधर में एनकाउंटर, ताबड़तोड़ फायरिंग, गैंगस्टर को लगी गोली