Haryana News: हरियाणा में 3 जनवरी को होगी कैबिनेट मीटिंग, CM मनोहर लाल दे सकते हैं बड़ी राहत

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 339 शब्द|📅 23 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Haryana News: हरियाणा कैबिनेट की मीटिंग 3 जनवरी को होगी। मीटिंग सुबह 11 बजे हरियाणा सिविल सचिवालय की चौथी मंजिल सभागार में आयोजित की जाएगी। इसकी अध्यक्षता CM मनोहर लाल खट्‌टर करेंगे। मुख्य सचिव संजीव कौशल की ओर से लेटर जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस मीटिंग में कई अहम फैसलों पर मुहर लगाई जाएगी। जिसमें पेंशन लाभार्थियों को सीएम बड़ी राहत दे सकते हैं। मुख्यमंत्री इस मीटिंग में पेंशन बढ़ोत्तरी को लेकर कोई फैसला ले सकते हैं। इससे पहले 28 नवंबर को कैबिनेट मीटिंग हुई थी, जिसमें विधानसभा के विंटर सेशन की डेट फिक्स की गई थी।

फरवरी के शुरुआत में निकाय चुनाव

साल की पहली कैबिनेट मीटिंग कई मायनों में अहम होने वाली है। इसकी वजह यह है कि 2024 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं। साथ ही जनवरी लास्ट या फरवरी के शुरुआत में निकाय चुनाव भी कराए जा सकते हैं।

चुनावी साल को देखते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस मीटिंग में कई फैसलों पर अपनी मुहर लगा सकते हैं। हरियाणा में पेंशन एक बड़ा मुद्दा रहा है, इस पर भी मनोहर कैबिनेट बढ़ोतरी का ऐलान कर सकती है।

अनूठी योजना को मंजूरी दी गई

हरियाणा में नवंबर में हुई कैबिनेट मीटिंग में बकाया राशि की वसूली में तेजी लाने और मुकदमेबाजी कम करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने एकमुश्त व्यवस्थापन स्कीम 2023 नामक एक अनूठी योजना को मंजूरी दी गई थी।

यह योजना पूर्व-जीएसटी प्रणाली में आबकारी एवं कराधान विभाग के विभिन्न अधिनियमों द्वारा शासित बकाया राशि की वसूली की सुविधा के लिए बनाई गई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

इसके अलावा आईओसीएल पानीपत रिफाइनरी के पहले चरण के लिए विस्तार के लिए तीन गांवों आसन कलां, बाल जाटान तथा खंडरा की ग्राम पंचायतों को 350.5 एकड़ पंचायती जमीन को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन पानीपत रिफाइनरी व पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स पानीपत को बेचने की मंजूरी दी गई थी।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *