Canada Visa: कनाडा का VISA दिलवाने के नाम पर ट्रैवल एजैंट ने ठगे 25 लाख, FIR दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 316 शब्द|📅 23 Dec 2023

डेली संवाद, भवानीगढ़। Canada Visa: हरियाणा और पंजाब में विदेश भेजने के नाम पर लगातार ठगी हो रही है। ताजा मामला कनाडा का वीजा लगवाने को लेकर ठगी का आया है। कनाडा का वीजा लगवाने को लेकर ट्रैवल एजैंट ने 25 लाख रुपए की ठगी की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

जानकारी के अनुसार संघरेडी के रहने वाले कश्मीर सिंह पुत्र सुखपाल सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके भाई के साले ने अपनी पत्नी का स्टडी वीजा बठिंडा के एक ट्रैवल एजेंट मुकुल कुमार के जरिए लगवाया था।

विजीटर वीजा के नाम पर ठगी

जिस कारण उनका उक्त मुकुल कुमार के साथ तालमेल हो गया तो इस दौरान उक्त व्यक्ति ने बताया कि कनाडा का बिजनेस और विजिटर वीजा आया हुआ है जिसके लिए आपको 25 लाख रुपए एडवांस देने होंगे और वह एक सप्ताह में वीजा लगवा देगा।

शिकायतकर्ता कश्मीर सिंह ने कहा कि भरोसे में आकर उसके द्वारा विभिन्न समय पर मुकुल कुमार को 25 लाख रुपए की पेमैंट कर दी गई, जिसके बाद मुकुल ने भरोसा दिया था कि कुछ दिनों में उनका काम हो जाएगा।

मुकुल कुमार ने की ठगी

परंतु वह अपने विजिटर वीजा का इंतजार करते रहे और उक्त व्यक्ति उन्हें आजकल के बहाने लगता रहा बाद में उन्हें स्पष्ट हो गया कि मुकुल कुमार ने वीजा लगवाने के नाम पर उनके साथ 25 लाख रुपए की ठगी की है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कथित ठगी का शिकार हुए व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देते हुए मामले में कार्रवाई करने की मांग की तो शिकायत के आधार पर जांच करते हुए पुलिस ने मुकुल कुमार पुत्र सुरेश कुमार निवासी बठिंडा के खिलाफ थाना भवानीगढ़ में धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *