Firing In Jalandhar: जालंधर में फिर चली गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Firing In Jalandhar: इस समय की बड़ी खबर जालंधर से सामने आ रही है। खबर है कि जालंधर में एक बार फिर गोलियां चली है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जालंधर में नूरमहल के पास शनिवार सुबह एक व्यक्ति पर 2 लोगों ने गोलियां चलाई है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है। बताया जा रहा है कि इस गोलीबारी में व्यक्ति का बचाव हो गया है। वहीं पीड़ित व्यक्ति की पहचान बलराज सिंह के रूप में हुई है जोकि गांव वड्डी पत्ती, बिलगा का रहने वाला बताया जा रहा है।

बेटे को छोड़कर घर लौट रहा था पीड़ित

बताया जा रहा है कि बलराज सिंह अपने बेटे को छोड़कर घर लौट रहा था। तभी दो 2 अज्ञात लोगों ने उसपर फायरिंग करना शुरू कर दी। बता दे कि वारदात नूरमहल बिलगा रोड गांव सुन्नत कलां गुरुद्वारा के पास हुई है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

वहीं जानकारी मिलते ही मौके पर जालंधर देहात पुलिस व सीआईए स्टाफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। वहीं पुलिस को घटनास्थल से गोली का खोल भी बरामद हुआ है।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *