Punjab News: नौजवानों के शख्सियत निर्माण में युवा प्रशिक्षण वर्कशापों का अहम योगदान- परमिन्दर सिंह गोल्डी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 338 शब्द|📅 23 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: युवा सेवाएं विभाग की ओर से लड़कियों के लिए लगाई गयी पाँच दिवसीय राज्य स्तरीय युवा प्रशिक्षण वर्कशाप आज पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में समाप्त हो गई। समाप्ति समारोह के मौके पर मुख्य मेहमान के तौर पर पहुँचे पंजाब युवा विकास बोर्ड के चेयरमैन परमिंदर सिंह गोल्डी ने वर्कशाप में हिस्सा लेने वाली 115 लड़कियों को सर्टिफिकेट वितरित किये।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

परमिंदर सिंह गोल्डी ने कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान के नेतृत्व अधीन राज्य सरकार नौजवानों के सशक्तिकरण के लिए निरंतर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी के निर्देशों पर युवा सेवाएं मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर के नेतृत्व अधीन विभाग नयी युवा नीति बना रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसी वर्कशापें नौजवान लडक़े- लड़कियों के शख्सियत निर्माण में अहम भूमिका निभाती हैं।

मापदण्डों के बारे अवगत करवाया

इस मौके पर नेशनल अवार्ड विजेता श्रेया मैनी की तरफ से विशेष लैक्चर दिया गया और वर्कशाप में शामिल लड़कियों को नेशनल अवार्ड प्राप्त करने के लिए मापदण्डों के बारे अवगत करवाया। नेशनल अवार्ड के लिए ज़रूरी गतिविधियों के बारे भी जानकारी सांझा की।

प्रसिद्ध माहिरों की तरफ से 5 दिवसीय वर्कशाप

इसके इलावा अन्य प्रसिद्ध माहिरों की तरफ से 5 दिवसीय वर्कशाप के दौरान लड़कियों को मोटीवेशनल लैक्चर, सोशल मीडिया के लाभ और हानियों, पेशा प्रमुख कोर्सों, साहित्यक गतिविधियों, नैतिक जिम्मेदारियों और मूल्यों संबंधी लैक्चर दिए गए। इस मौके पर विभाग द्वारा करवाई जाती गतिविधियों और प्रोग्रामों सम्बन्धी अनमोल जानकारी नौजवानों के साथ सांझा की गई।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

वर्कशाप के आखिरी दिन विभाग द्वारा चंडीगढ़ पर्यटन विभाग की होप-आन- होप बस के द्वारा चंडीगढ़ की सुखना झील, रॉक गार्डन, रॉज़ गार्डन और अन्य प्रसिद्ध स्थानों की सैर भी करवाई।

इस मौके पर युवा सेवाएं विभाग के सहायक डायरैक्टर कुलविन्दर सिंह और रुपिन्दर कौर और पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के युवा कल्याण विभाग के अधिकारी भी उपस्थित हुए।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *