Jalandhar News: जालंधर में 4 लुटेरे गिरफ्तार, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 310 शब्द|📅 23 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर पुलिस ने चार लुटेरों को गिरफ्तार किया है। शहर में लगातार लूट, गोलीबारी और छीना झपटी के बीच पुलिस का बड़ा गुड वर्क सामने आया है। पुलिस ने इन लुटेरों के पास से लूटे गए मोबाइल समेत मोटरसाइकिल व एक्टिवा बरामद की है।

ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील

जानकारी के मुताबिक थाना भार्गव कैंप की पुलिस को सफलता हासिल हुआ है। जालंधर वैस्ट के एसीपी जसप्रीत सिंह और भार्गव कैंप के थाने SHO गगनदीप सिंह सेखों ने बताया कि उनकी पुलिस पार्टी ने लूटपाट व स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देने वाले 4 लुटेरों को काबू किया गया है।

चारों लुटेरों ने मचा रखा था आतंक

SHO गगनदीप सेखों के मुताबिक ये लुटेरे पिछले कुछ दिनों से लगातार इलाके में सक्रिय थे और पुलिस लगातार इनको ट्रेस करने में लगी थी। ये लोग राह चलते लोगों को अपनी लूट का शिकार बनाकर मौके से फरार हो जाते थे लेकिन पुलिस ने अपनी सूझबूझ व सतर्कता बरतते हुए उक्त चारों आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की है।

बाइक, एक्टिवा व मोबाइल बरामद

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान करण, अरुण, करण व संदीप सिंह के रूप में हुई है और इनसे 2 मोटरसाइकिल, 2 एक्टिवा, 1500 रुपए की नकदी व कुछ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन लोगों ने इलाका भार्गव कैंप के साथ-साथ पूरे शहर में आतंक मचा रखा था तथा कई सारी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

पुलिस द्वारा किए गए पूछताछ में सामने आया है कि कुछ ऐसे मामले भी हैं, जिनकी रिपोर्ट नहीं दर्ज करवाई गई है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा आने वाले समय में और भी खुलासे होने की संभावना है।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *