डेली संवाद, मोगा। Punjab News: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जिला मोगा से सामने आ रही है। खबर है कि मोगा में हेड कांस्टेबल पर हमला हुआ है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मोगा में हेड कांस्टेबल पर अज्ञात हमलावरों ने तेजधार हथियार से हमला कर घायल कर दिया है।
ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील
बताया जा रहा है कि यह हमला लूट की नियत से किया गया है। वहीं हेड कांस्टेबल का नाम सतनाम सिंह बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक रात को सतनाम सिंह अपनी कार से ड्यूटी जा रहा था तभी रास्ते में उसकी कार का टायर पंचर हो गया।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
जिसके बाद वह टायर बदलने के लिए कार से नीचे उतरा तो हमलावरों ने उस पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और इसके साथ ही उसकी पिस्तौल व मोबाइल लेकर फरार हो गए। इस हादसे में वह गंभीर घायल हो गया है। सतनाम को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।