डेली संवाद, नई दिल्ली। Vivek Bindra: मशहूर यूट्यूबर और मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा (Vivek Bindra) पर अपनी पत्नी को पीटने का आरोप लगा है। विवेक बिंद्रा के खिलाफ नोएडा के सेक्टर-126 थाने में मामला दर्ज किया गया है। विवेक बिंद्रा का एक महिला की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद खुलासा हुआ कि वह उनकी पत्नी थीं।
ये भी पढ़ें: जालंधर में होटल Empire Square और Deck5 होगा सील
जिसने उन पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। घटना की शिकायत विवेक बिंद्रा के साले ने दी है, जिसमें 7 दिसंबर को हुई पिटाई की जानकारी दी गई है। मामला सामने आने के बाद सेक्टर 126 में शिकायत भी दर्ज कराई गई, जिसके बाद 14 दिसंबर को एफआईआर दर्ज की गई। आपको बता दें कि विवेक बिंद्रा की शादी इसी महीने 6 दिसंबर को हुई है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
बताया जा रहा है कि विवेक बिंद्रा द्वारा अपनी पत्नी के साथ मारपीट के बाद यानिका के पूरे शरीर पर घाव हो गए है। बताया जा रहा है कि यानिका कानों से ठीक से सुन भी नहीं पा रही है। वह दिल्ली के कैलाश दीपक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने विवेक के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 504, 427 और 325 सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है।