Canada US News: 300 से ज्यादा भारतीय हिरासत में, अधिकतर पंजाबी, अमेरिका व कनाडा में अवैध रूप से चाहते थे घुसना

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 663 शब्द|📅 24 Dec 2023

निकारागुआ। Canada US News: मानव तस्करी के जरिए विदेश जा रहे 300 से ज्यादा भारतीयों को हिरासत में लिया गया है। फ्रांस में UAE से निकारागुआ जा रहे एक प्लेन को मानव तस्करी के शक में रोक लिया गया। इसमें 303 भारतीय मौजूद थे, जो फिलहाल फ्रांस की हिरासत में हैं।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इनमें 11 नाबालिग हैं जिनके माता-पिता उनके साथ नहीं हैं। वहीं, न्यूज 18 की रिपोर्ट के मुताबिक प्लेन में सवार ज्यादातर भारतीय पंजाब और गुजरात के बताए गए हैं। ये लोग निकारागुआ से अमेरिका में घुसना चाहते थे। इनको जज के सामने पेश किया जाएगा।

एंटी ऑर्गेनाइज्ड क्राइम यूनिट JUNALCO कर रही हैं जांच

अदालत ही तय करेगी कि उन्हें आजाद कर दिया जाए या उनकी हिरासत को बढ़ाया जाए। मामले को लेकर एक रिपोर्ट भारत सरकार को भेजी गई है। फ्रेंच अखबार ले मोंड के मुताबिक मामले की जांच फ्रांस की एंटी ऑर्गेनाइज्ड क्राइम यूनिट JUNALCO कर रही है। हिरासत में लिए गए भारतीयों से पूछताछ की जा रही है।

भारतीय अधिकारी पहुंचे एयरपोर्ट पर

फ्रांस ने सभी लोगों के लिए एयरपोर्ट पर ही रहने और खाने की व्यवस्था की है। बच्चों की पढ़ाई के लिए एड-होक ट्यूटर रखे गए हैं। यहां रोज भारत के अधिकारी उनसे मुलाकात कर रहे हैं। फ्रांस में विदेशी नागरिकों को 4 दिन से ज्यादा हिरासत में नहीं रख सकते हैं।

इसके लिए जज से परमिशन लेनी पड़ती है, जो उनकी हिरासत को 8 दिन बढ़ा सकते हैं। हालांकि गंभीर मामलों में हिरासत का वक्त 24 दिन भी किया जा सकता है। वहीं, फ्रांस ने फ्लाइट ऑपरेट कर रहे प्राइवेट जेट के क्रू मेंबर्स से भी पूछताछ की है। इसके बाद उन्हें आजाद कर दिया गया है।

जांच पूरी होने तक हिरासत में रहेंगे

पेरिस पुलिस ने भी इस एयरक्राफ्ट को रोके जाने की पुष्टि की थी। इसके मुताबिक एक सीक्रेट इन्फॉर्मेशन मिली थी। जब तक जांच पूरी नहीं हो जाएगी तब तक फ्रांस की पुलिस एयरक्राफ्ट को नहीं छोड़ेगी।

प्लेन ने दुबई से टेकऑफ किया था और यह निकारागुआ के किसी हिस्से में उतरने वाला था। अब फ्रांस की इंटेलिजेंस एजेंसी और पुलिस मिलकर मामले की जांच कर रही हैं।

इस प्राइवेट कंपनी का चार्टर एयरक्राफ्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस एयरक्राफ्ट को वार्टी एयरपोर्ट पर पुलिस ने रोका है, वो रोमानिया की चार्टर कंपनी का है। वाट्री एयरपोर्ट पर फ्यूल और टेक्निकल मेंटेनेंस के लिए इसका उतरना पहले से तय था। लैंडिंग के कुछ देर बाद ही पुलिस की कई गाड़ियां यहां पहुंचीं और एयरक्राफ्ट को कब्जे में ले लिया।

फ्रांस की एंटी ऑर्गनाइज्ड क्राइम यूनिट को इस मामले की जांच सौंपी गई है। पुलिस के मुताबिक यह A340 एयरक्राफ्ट है। रोमानिया की लीजेंड एयरलाइंस ने इस प्लेन को कुछ लोगों के लिए बुक किया था। मामले की जांच कर रहे एक अफसर ने कहा- हमें शक है कि इन भारतीयों को सेंट्रल अमेरिका में किसी जगह ले जाया जाना था।

अवैध रूप से घुसने वाले 97 हजार भारतीय गिरफ्तार

यह भी मुमकिन है कि इनमें से कुछ लोग कनाडा जाना चाहते हों। फिलहाल, सभी पैसेंजर्स को रिसेप्शन हॉल में रखा गया है। पुलिस ने कहा- जांच पूरी होने तक हम इन्हें बेहतर सुविधाएं देंगे। आपको बता दें कि अमेरिका में अवैध रूप से घुसने वाले करीब 97 हजार भारतीयों को गिरफ्तार किया गया है।

ये आंकड़ा एक साल यानी अक्टूबर 2022 से सितंबर 2023 का है। US कस्टम्स एंड बॉर्डर प्रोटेक्शन डेटा के मुताबिक गिरफ्तार किए गए 96,917 भारतीयों में से 30,010 भारतीय US-कनाडा बॉर्डर पर पकड़े गए। वहीं, 41,770 भारतीय US-मेक्सिको बॉर्डर पार करते समय गिरफ्तार हुए।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

अमेरिकी सांसद जेम्स लैंकफोर्ड ने संसद में कहा- पिछले एक साल में लगभग 45,000 भारतीयों ने अवैध रूप से अमेरिका की दक्षिणी सीमा पार की है। इन भारतीयों को अपने देश में डर महसूस होता है।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *