Jalandhar News: जालंधर में AAP विधायक के बेटे-बेटी को लूटने की कोशिश, एक बादमाश काबू, बड़ा खुलासा

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 363 शब्द|📅 24 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब के जालंधर से बड़ी खबर है। जालंधर वेस्ट हलके में लुटेरों ने इस बार आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक शीतल अंगुराल (MLA Sheetal Angural) के परिवार को लूटने की कोशिश की। इस दौरान कई लोगों ने विधायक शीतल अंगुराल के बेटे, बेटी और भाभी को घेरकर मारने और लूटने की कोशिश की। हालांकि लुटेरे सफल नहीं हो सके।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जालंधर वेस्ट हलके के विधायक अंगुराल ने कहा है कि उनके बच्चे परिवार के साथ किसी पार्टी से घर लौट रहे थे। इस दौरान बस्ती दानिशमंदा के पास उनके बच्चों को करीब 6 आरोपियों ने उनकी कार को रोक लिया। विधायक ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उन्हें लूट करने की मंशा से रोका था।

MLA के भाई को देखकर लुटेरे फरार

इसके बाद विधायक के भाई लाली अंगुराल कार से बाहर निकले तो उक्त आरोपी उसे देखते ही फरार हो गए। विधायक ने कहा- वारदात के वक्त सभी आरोपियों ने नशा किया हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया है कि उक्त आरोपियों ने तेजधार हथियार से उनकी कार पर हमला करने की भी कोशिश की थी।

Jalandhar News: जालंधर में AAP विधायक के बेटे-बेटी को लूटने की कोशिश, एक बादमाश काबू, बड़ा खुलासा
MLA Sheetal Angural, Jalandhar

मौके पर जांच के लिए पुलिस अधिकारी पहुंचे

विधायक ने कहा कि पहले तो सभी आरोपियों की रात से ही हम ट्रेस कर रहे थे। रविवार को शाम करीब साढ़े तीन बजे कुछ आरोपियों को ट्रेस किया गया और मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर जांच के लिए पुलिस अधिकारी पहुंचे।

लुटेरों के पास धारदार हथियार थे

आप विधायक शीतल अंगुराल ने बताया कि गनीमत रही कि आरोपियों ने बच्चों पर हमला नहीं कर दिया। सभी के पास तेजधार हथियार थे। ऐसी वारदातें करने वालों के लिए शहर में कोई जगह नहीं है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

थाना डिवीजन नंबर-5 के एसएचओ परमिंदर सिंह थिंद ने बताया कि विधायक द्वारा दी गई सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। एक व्यक्ति को पुलिस ने फिलहाल हिरासत में लिया गया है।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *