Punjab News: पंजाब में एनकाउंटर, ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद तस्कर काबू, एक बदमाश फरार

Daily Samvad
2 Min Read
Encounter
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 24 Dec 2023

डेली संवाद, बठिंडा। Punjab News: पंजाब में एक बार फिर से एनकाउंटर हुआ है। पुलिस और गैंगस्टरों के बीच पंजाब के बठिंडा में मुठभेड़ हुई है। यह मुठभेड़ उस वक्त हुई, जब नाके पर तैनात पुलिस टीम ने एक कार को रुकने का इशारा किया। इसके बाद गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जानकारी के मुताबिक पुलिस की PCR टीम ने एक नाके पर वरना कार सवार गैंगस्टरों को नशा तस्करी के शक में रुकने का इशारा किया था, जिसके बाद गैंगस्टरों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे। जिसके बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग करते हुए कार का पीछा किया और भट्‌टी रोड पर घेर लिया।

एक गैंगस्टर को काबू कर लिया

इस दौरान पुलिस ने कार सवार एक गैंगस्टर को काबू कर लिया। जबकि दूसरा मौके से भागने में कामयाब हो गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान सुखदीप निवासी बठिंडा के रूप में हुई है। वहीं, फरार आरोपी अवतार दोदा बताया जा रहा है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने रेड शुरू कर दी है।

होटल सैपल के पास लगा था नाका

एसपी सिटी नरिंदर सिंह ने बताया कि पीसीआर टीम को सूचना मिली थी कि होटल सैपल के पास से निकलती गली में कार में सवार दो लोग संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं। पुलिस ने जब कार सवारों को रुकने के लिए कहा तो फायरिंग कर दी।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कार सवारों ने 3-4 राउंड फायर किए, जिसमें पुलिस जवान बाल-बाल बच गए। कार सवार सुखदीप सिंह को पुलिस ने काबू कर लिया, जबकि उसका साथी फरार हो गया।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *