Punjab News: पंजाब विलीजैंस की बड़ी कार्रवाई, इस एक्सईएन को गिरफ्तार किया

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 332 शब्द|📅 26 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार के विरुद्ध चलाई मुहिम के दौरान मंगलवार को गुरप्रीत सिंह, कार्यकारी इंजीनियर, पंजाब शहरी विकास अथॉरिटी (पुड्डा), अमृतसर को 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ़्तार कर लिया।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

इस सम्बन्धी जानकारी देते हुये राज्य विजीलैंस ब्यूरो के एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त मुलजिम को अमृतसर जिले के गाँव दबुरजी के निवासी गुरदर्शन सिंह की तरफ से दर्ज करवाई गई शिकायत पर कार्यवाही के उपरांत गिरफ़्तार किया गया है।

पुडा ने किया था बूथ अलाट

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो के पास पहुँचकर दोष लगाया कि उसे दरबार साहिब, अमृतसर के नज़दीक पुड्डा की तरफ से दूध बिक्री का बूथ 2016 में अलाट हुआ था। जब वह साल 2021 में कनाडा चला गया तो उसके पिता द्वारा यह बूथ चलाया जा रहा था।

20,000 रुपए महीना रिश्वत देने की माँग

उक्त पुड्डा ऐक्सियन की तरफ से इस बूथ को चलता रखने के एवज़ में 20,000 रुपए महीना रिश्वत देने की माँग की जा रही है। उसने आगे कहा कि उक्त ऐक्सियन ने उसको धमकी दी है कि यदि वह उसको 20,000 की महीना रिश्वत देने में असफल रहा तो वह उसके बूथ की अलाटमैंट रद्द करवा देगा।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि उक्त ऐक्सियन पहले भी उससे इसी काम के एवज़ में एक लाख रुपए ले चुका है। प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की प्राथमिक जांच के बाद अमृतसर रेंज से विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछा कर उक्त ऐक्सियन को दो सरकारी गवाहों की हाज़िरी में शिकायतकर्ता से 20,000 रुपए की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों काबू कर लिया।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *