Canada India News: कनाडा जाने की तैयारी कर रहे NRI की जालंधर में संदिग्ध मौत

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, जालंधर। Canada India News: कनाडा जाने की तैयारी कर रहे एक एनआरआई (NRI) की संदिग्ध मौत हो गई है। उक्त NRI जालंधर के शेर सिंह कालोनी के पास हरदेव नगर में रहता था। संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जालंधर में शेर सिंह कॉलोनी के पास 39 वर्षीय एक NRI व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसकी पहचान हरदेव नगर के रहने वाले सुखपाल सिंह सुक्खा के रूप में हुई है। वह कनाडा में पीआर था और आज उसे कनाडा लौटना था। फ्लाइट भी बुक थी। मगर उससे पहले ही संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई।

मृतक NRI सुखपाल सिंह की फाइल फोटो।
मृतक NRI सुखपाल सिंह की फाइल फोटो।

परिवार वालों का आरोप, NRI की हत्या हुई

एनआरआई के परिवारवालों ने हत्या का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार सुखपाल सिंह सुक्खा बीती रात को अपनी एक्टिवा पर घर लौट रहा था। वह घर नहीं लौटा। इसके बाद से उसका कोई पता नहीं था। परिजनों को सुबह वह शेर सिंह कॉलोनी के पास पड़ा मिला।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

परिवार के लोग उसे निजी अस्पताल में इलाज के लिए ले गए, लेकिन डॉक्टर ने सुखपाल को ले जाते ही मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने आरोप लगाया है कि सुखपाल के साथ मारपीट की गई और उसे जख़्मी हालत में वहीं पर फेंक दिया गया।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

Jalandhar के Police Commissioner का Action | Daily Samvad























728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *