Punjab News: पंजाब के इस शहर को लेकर CM भगवंत मान ने किया बड़ा ऐलान

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 531 शब्द|📅 26 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज कहा कि राज्य सरकार आगामी दिनों में और करोड़ों रुपए ख़र्च कर पटियाला के सर्वांगीण विकास को काफी बढ़ावा देगी जिससे शाही शहर की नुहार बदली जायेगी।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

यहाँ अपने दफ़्तर में विधायकों और अधिकारियों के साथ मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कदम का उद्देश्य जहाँ लोगों को बुनियादी सहूलतें मुहैया करवाना है, वहीं शहर के विकास को बढ़ावा देना है। उन्होंने दुख के साथ कहा कि राज्य का बड़ा शहर होने के बावजूद पटियाला विकास की रफ़्तार में अब तक की सरकारों की अनदेखी के कारण पिछड़ गया है।

जिले के विकास को बढ़ावा देगी सरकार

भगवंत सिंह मान ने कहा कि अब राज्य सरकार जिले के विकास को बढ़ावा देने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी। एजंडे पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार शहर में आवारा पशुओं की समस्या के हल के लिए बड़े कदम उठा रही है।

उन्होंने आगे कहा कि शहर में 57 करोड़ रुपए की लागत के साथ 77 विकास प्रोजैक्ट पहले ही चल रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने यह भी कहा कि पटियाला निवासियों को 24/7 नहरी पानी की सप्लाई देने का काम भी ज़ोरों-शोरों से चल रहा है जो लोगों को निरंतर और पीने योग्य पानी की सप्लाई मुहैया करवाने में सहायक सिद्ध होगा।

माडल टाऊन ड्रेन के निर्माण का पहला पड़ाव

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को अबलोवाल डेयरी प्रोजैकट जहाँ पहले ही प्लाट अलाट किये जा चुके हैं, में डेरियों को तबदील करने की प्रक्रिया में तेज़ी लाने के लिए भी कहा। उन्होंने कहा कि माडल टाऊन ड्रेन के निर्माण का पहला पड़ाव पूरा हो चुका है और छह किलोमीटर के फेज़-2 को 65 करोड़ रुपए की लागत के साथ पूरा किया जायेगा।

भगवंत सिंह मान ने सिवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों के कामकाज और शहर में लोगों के लिए साफ़- सफ़ाई की सहूलतों को यकीनी बनाने का भी जायज़ा लिया। मुख्यमंत्री ने लोगों की सुविधा के लिए स्ट्रीट लाईट, पार्कों के रख-रखाव, विरासती स्ट्रीट प्रोजैक्ट, छोटी बड़ी नदी प्रोजैक्ट और अन्य कामों का भी जायज़ा लिया।

पारदर्शी ढंग से लागू करना यकीनी बनाया जाये

उन्होंने अधिकारियों को कहा कि चल रहे कामों को निर्धारित समय के अंदर मुकम्मल करना यकीनी बनाया जाये। इसी तरह भगवंत सिंह मान ने अधिकारियों को हिदायत की कि नये प्रोजेक्टों की रूप-रेखा, योजना और अमल को उच्च पेशेवर और पारदर्शी ढंग से लागू करना यकीनी बनाया जाये।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस दौरान मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मौजूदा बस स्टैंड को सिटी बस स्टैंड के तौर पर बरतने की संभावना तलाशने के लिए भी कहा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह लोगों को सार्वजनिक यातायात के बेहतर साधन मुहैया करवाने में सहायक सिद्ध हो सकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब सरकार शहर के व्यापक विकास और लोगों की खुशहाली को यकीनी बनाने के लिए पूरी तरह वचनबद्ध है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *