Crime News: इंस्टाग्राम पर लड़की की अश्लील फोटो वायरल, युवक के खिलाफ FIR दर्ज

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 488 शब्द|📅 26 Dec 2023

डेली संवाद, करनाल। Crime News: एक लड़के की बड़ी ही शर्मनाक करतूत सामने आई है। लड़के ने सोशल मीडिया पर एक लड़की की अश्लील फोटो वायरल कर दी है। वायरल की गई अश्लील फोटो एडिटेड बताई जा रही है। उक्त अश्लील फोटो के वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

मामला हरियाणा के करनाल में असंध क्षेत्र का है। एक गांव की लड़की की फोटो एडिट करके अश्लील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर अलग-अलग नाम से फर्जी अकाउंट बनाए हुए हैं और लड़की का चेहरा अश्लील फोटो पर लगाकर परिवार को बदनाम कर रहा है।

लड़की की अश्लील फोटो एडिट कर बनाई

पीड़ित परिवार के सगे संबंधियों के पास आरोपी द्वारा लड़की की फोटो भेजी जा रही है। बताया गया है कि लड़की के परिवार की पूरी जानकारी फोटो वायरल करने वाले के पास है। हो रही बदनामी से पूरा परिवार मानसिक रूप से परेशान है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

फर्जी अकाउंट से पोस्ट की अश्लील फोटो

जानकारी अनुसार लड़की की अश्लील फोटो बना कर वायरल करने वाला युवक शातिर तरीके से काम कर रहा है। वह पहले लड़की के नाम से इंस्टाग्राम पर एक अकाउंट बनाता है। जिसके जरिए वह लड़की फोटो शेयर कर रहा है और शिकायतकर्ता के रिश्तेदारों व परिचितों के पास लड़की के नाम से मैसेज किए जा रहे है और फोटो भी भेजी जा रही है।

युवक ने लड़की और उसके पिता को धमकाया

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि आरोपी को वह नहीं जानता। आरोपी उसकी लड़की के नाम से पांच अकाउंट बना चुका है। वह एक अकाउंट बनाता है, उसे कुछ दिन यूज करता है और फिर बंद कर देता है। शिकायतकर्ता ने बताया है कि 22 दिसंबर की रात को करीब 9.53 बजे भी एक ID से उसके परिचितों के पास मैसेज गए है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

आरोपी उसका, उसके लड़के व लड़की का नाम अच्छी तरह से जानता है। आरोपी ने मैसेजों के माध्यम से यह भी धमकी दी है कि वह मुझे व मेरी लड़की को मुंह दिखाने लायक नहीं छोड़ेगा। जिस वजह से वह और उसकी बेटी मानसिक रूप से प्रताड़ित हो रही है। पूरा परिवार डरा व सहमा हुआ है।

पुलिस ने किया मामला दर्ज

असंध थाना के जांच अधिकारी अनिल कुमार ने बताया कि इंस्टाग्राम पर नई नई आईडी बनाकर लड़की की फोटो एडिट करके अश्लील बनाने, बदनाम करने व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत मिली है।

शिकायत के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ 67 आईटी एक्ट 2000 व 506 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी तक जल्द ही पहुंचा जाएगा।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *