डेली संवाद, तरनतारन। Firing In Punjab: इस समय की बड़ी खबर पंजाब के जिला तरनतारन से सामने आ रही है। खबर है कि तरनतारन में गोलियां चली है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तरनतारन की सब्जी मंडी में ताबड़तोड़ गोलियां चली है।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक तरनतारन के अंतर्गत आने वाले कस्बे फतेहाबाद की सब्जी मंडी में मटर बेचने आए एक किसान पर गोलियां चली है। गोली चलने के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया है।
पहले से ही इंताजर कर रहे युवकों ने की फायरिंग
पीड़ित रणजीत सिंह ने बताया कि वह मटर बेचने के लिए मंडी में आया था। जैसे ही वह वहां पहुंचा तो पहले ही वहां मोटरसाइकिल पर इंतजार कर रहे कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर गोलीबारी कर दी फिलाहल इस गोलीबारी से किसी को कुछ नुकसान नहीं हुआ है।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि पुलिस को घटनास्थल से गोली का खोल भी बरामद हुआ है।
जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें






