Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में 2 करोड़ का घपला, विदेश भागने की फिराक में घपलेबाज अफसर और मुलाजिम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 383 शब्द|📅 26 Dec 2023

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम में करीब 2 करोड़ रुपए का घपला सामने आया है। ये धांधली नगर निगम के एकाउंट ब्रांच में हुआ है। कहा जा रहा है कि इसमें डीसीएफ, एकाउंटेंट और क्लर्क के साइन हैं, जिससे 2 करोड़ रुपए सरकारी खजाने से निकाल लिए गए।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

नगर निगम के सूत्रों के मुताबिक एकाउंट ब्रांच में पीएफ के नाम पर बड़ा घपला हुआ है। एकाउंट ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों ने एक ही व्यक्ति के नाम पर दो-दो बार पीएफ के चेक बनाए। सूत्र बता रहे हैं कि करीब 2 करोड़ रुपए का घपला सामने आया है।

एक साल से न मेयर, न ही टिक रहे कमिश्नर

जालंधर में पिछले एक साल से न तो मेयर है, न ही कोई कमिश्नर टिक कर काम कर रहा है। जिससे नगर निगम के अफसर बेलगाम हो गए हैं। नगर निगम के जनरल स्टोर में धांधली की जांच अभी शुरू ही नहीं हुई कि नया घपला एकाउंट ब्रांच में हो गया है।

एक ही व्यक्ति के नाम पर कई चेक बनाए

नगर निगम के एकाउंट ब्रांच में करीब 2 करोड़ रुपए के अलग अलग कई चेक एसे लोगों के नाम पर बनाया गया है, जिसका कोई असिस्तव ही नहीं है। जानकारी के मुताबिक एक ही व्यक्ति के नाम पर कई चेक बना दिए गए। जिसमें क्लर्क, एकाउंटेंट के साथ साथ डीसीएफ के साइन हैं।

विदेश भागने की फिराक में घपलेबाज

उधर, सूत्र बता रहे हैं कि घपले में शामिल कुछ लोग विदेश भागने की फिराक में है। कहा जा रहा है कि एक क्लर्क विदेश जा चुका है। फिलहाल इस मामले में जब डीसीएफए पंकज कपूर से बात की गई तो उन्होंने लंच टाइम का हवाला देकर फोन डिस्कनैक्ट कर दिया।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

आपको बता दें कि इससे पहले अमृतसर नगर निगम में भी करोड़ों रुपए का पीएफ घपला सामने आया था। इस पर एक महिला कर्मचारी को नौकरी से टर्मिनेट कर दिया गया था, जबकि ऊपरी अधिकारियों को बचा लिया गया था। हैरानी की बात तो यह है कि इस पूरे खेल में बड़े अधिकारी भी मिले हुए थे।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *