डेली संवाद, पंजाब। Punjab Weather Update: पंजाब में दो दिन से लगातार घनी धुंध देखने को मिल रही है। धुंध के कारण हादसे भी बढ़ते जा रहे है। वहीं मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
मौसम विभाग के मुताबिक 26 और 29 दिसंबर तक घना कोहरा रहेगा। इसके साथ ही 30 और 31 दिसंबर को पंजाब के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। पंजाब में आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस, अमृतसर में 7.2 डिग्री, लुधियाना में 7.1 डिग्री, पटियाला में 8.7 डिग्री, पठानकोट में 6.5 डिग्री, बठिंडा में 6.2 डिग्री, फरीदकोट में 7.5 डिग्री, नवां शहर में 6.4 डिग्री, बरनाला में 9.2 डिग्री, फतेहगढ़ साहिब में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए जारी किया अलर्ट
वहीं पंजाब का गुरदासपुर और हरियाणा का हिसार सबसे ठंडा रहा। गुरदासपुर में न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री सेल्सियस और महेंद्रगढ़ में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक से दो डिग्री कम था। सुबह करीब 11-12 बजे कोहरा कम हुआ। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों तक घने कोहरे को लेकर अलर्ट जारी किया है।