Ram Mandir: 30 दिसंबर को त्रेतायुगीन वैभव में नजर आएगी रामनगरी

Daily Samvad
3 Min Read
Ayodhya Ram Mandir
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 387 शब्द|📅 26 Dec 2023

डेली संवाद, अयोध्या। Ram Mandir: अयोध्या हर्ष उमंग व उत्साह से लबरेज है। 22 जनवरी को होने वाले प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या उल्लासमय हो चुकी है। राम आएंगे तो समूचे घर-आंगन को सजाकर अयोध्या दीवाली मनाएगी, लेकिन उसके पहले 30 दिसंबर 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या को हजारों करोड़ों की परियोजनाओं का उपहार देंगे।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

वर्षों तक विकास का अभाव झेलने वाली अयोध्या को अब विकास के इस नए सोपान का साक्षी बनने के लिए 30 दिसंबर 2023 की पावन तिथि की इंतजार है। त्रेतायुगीन वैभव से सजी रामनगरी में पीएम मोदी के आगमन को लेकर अयोध्या व आसपास के जनपदों में भी गजब का उल्लास है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में पहले ही इसकी तैयारी को अमलीजामा पहनाया जा चुका है।

अयोध्या व आसपास के जनपदों के लोग भी पीएम के स्वागत को बेताब

30 दिसंबर को पीएम मोदी के आगमन पर अयोध्या व आसपास के जनपदों के लोग भी स्वागत को बेताब हैं। पीएम के स्वागत को लेकर आसपास के जनपद के लोग भी अयोध्या आएंगे। गोंडा के तरबगंज के सुरेंद्र कहते हैं कि पीएम मोदी व सीएम योगी की जोड़ी ने अयोध्या को उसका गौरव लौटा दिया।

इनके मार्गदर्शन में अयोध्या दिव्य-भव्य के साथ नव्य भी हो चुकी है। 30 को भी विकास योजनाओं का उपहार अयोध्या को मिलेगा। लिहाजा हम सभी मोदी-योगी के स्वागत को बेताब हैं।

रोड शो पर पुष्पवर्षा करेंगे साधु-संत, बच्चों में भी कौतूहल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित रोड शो को लेकर अयोध्या के प्रमुख मठ मंदिरों ने भी खास तैयारी कर रखी है। अयोध्या के प्रमुख संत राजकुमार दास ने बताया कि साधु-संत भी पीएम पर पुष्पवर्षा करेंगे। पुष्पवर्षा के लिए गुलाब, गेंदा के फूल आसपास के जिलों से भी आ रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

रोड शो के प्रस्तावित मार्ग पर घरों की साज-सज्जा में भी पुष्पों की विशेष व्यवस्था की जा रही है। वहीं यहां के बच्चों में भी कौतूहल है। बाल स्वरूप में नजर आने वाले बच्चे भी अपनी अलग तैयारी कर रहे हैं। उनका कहना है कि वे भी पीएम मोदी का अलग अंदाज में स्वागत करने की तैयारी बेताब है।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *