Study in Canada: कनाडा में स्टडी है सबसे सस्ती, 10वीं पास भी जा सकते हैं विदेश, जाने पूरा प्रोसेस

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 476 शब्द|📅 26 Dec 2023

कनाडा। Study in Canada, Study Abroad After 10th: भारतीय खासकर पंजाबी युवा कनाडा और अमेरिका में पढ़ाई के लिए जाना चाहते हैं। ये युवा कनाडा के बेहतरीन संस्थानों से पढ़ने का मौका ढूंढते हैं साथ ही वहां काम भी करते हैं। जिससे पढ़ाई के साथ साथ उनका खर्चा भी निकलता रहता है।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

स्टडीज के लिए विदेश जाने की बात आती है तो इंडियन स्टूडेंट्स इस लिस्ट में सबसे ऊपर कनाडा को ही रखते हैं। हर साल लाखों युवा डिप्लोमा, ग्रेजुएशन या पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए कनाडा का रुख करते हैं। कनाडा में पढ़ाई के साथ साथ काम करने के लिए पंजाबी युवा तैयार रहते हैं।

पंजाबी छात्रों के लिए कनाडा सबसे बेहतर कंट्री

सबसे खास बता यह है कि कनाडा में पढ़ाई करने के लिए बहुत ज्यादा खर्च नहीं करना पड़ता, क्योंकि यहां एजुकेशन लेना महंगा नहीं है। ऐसे में यह दिन-ब-दिन इंडियन स्टूडेंट का पसंदीदा होता जा रहा है, अपनी स्कूलिंग कंप्लीट करने के बाद बच्चे कनाडा जाना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

कनाडा में भारतीयों की अच्छी खासी आबादी है, जिससे भारत से जाने वाले बच्चों को काफी सहुलियत होती है। हालांकि, कनाडा में पढ़ने के लिए अप्लाई करने एक लंबी प्रक्रिया है, इसलिए वहां जाकर पढ़ने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स को आवेदन प्रक्रिया जल्दी शुरू कर देनी चाहिए।

आपके बैंक खाते में कितना रुपया होना चाहिए?

कनाडा में पढ़ने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होता है। ऐसे में आपको पहले ही कनाडा के शीर्ष शिक्षण संस्थानों के बारे में जानकारी जुटा लेनी चाहिए। सारे डॉक्यूमेंट्स करेक्ट होने के साथ ही स्टूडेंट वीजा पाने के लिए आपके बैंक अकाउंट में कम से कम 10,000 कैनेडियन डॉलर बैलेंस होना जरूरी है। जानकारी के मुताबिक साल 2024 से यह बैलेंस दोगुना कर दिया जाएगा।

Study in UK
Study in UK

हर साल लाखों आवेदन

  • साल 2023 – 2 लाख 61 हजार 310 (अक्टूबर तक)
  • साल 2022 – 3 लाख 63 हजार 541
  • साल 2021 – 2 लाख 36 हजार 77

अगर आप 10वीं पास है तो, क्या कनाडा पढ़ने जा सकते हैं?

हर भारतीय स्टूडेंट 10वीं पास करने के बाद आगे की पढ़ाई के लिए विदेश जा सकते हैं। हालांकि, इसके लिए शर्त यह है कि आपको 10वीं के एग्जाम में अच्छा स्कोर करना होगा। इसके अलावा विदेश के शैक्षणिक संस्थानों द्वारा मांगे गए डॉक्यूमेंट उपलब्ध करवाना जरूरी होगा। विदेश जाने के लिए स्टूडेंट के पास पासपोर्ट, वीजा और एडमिशन लेटर होना जरूरी है।

कौन सा टेस्ट पास करके जा सकते हैं कनाडा?

  • कैनेडियन इंग्लिश लैंग्वेज प्रोफिशिएंसी इंडेक्स प्रोग्राम (CELPIP GENERAL)
  • कैनेडियन एकेडमिक इंग्लिश लैंग्वेज (CAEL)
  • एक विदेशी भाषा के रूप में अंग्रेजी का टेस्ट (TOEFL iBT)
  • पियर्सन टेस्ट ऑफ इंग्लिश एकेडमिक (PTE Academic)

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *