Uttarakhand: रुड़की में बड़ा हादसा, ईंट भट्टे की दीवार गिरने से पांच मजदूरों की मौत

Daily Samvad
2 Min Read

डेली संवाद, उत्तराखंड। Uttarakhand: उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि उत्तराखंड के रुड़की में दर्दनाक हादसा हुआ। यहां ईंट के भट्ठे की दीवार गिरने से पांच श्रमिकों की मौत हो गई।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

मिली जानकारी के मुताबिक मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के लहबोली गांव में सुबह के समय ईंट भट्ठे में कच्ची ईंटों को पकाने के लिए उनकी दीवार बना रहे पांच श्रमिकों की दीवार के गिरने से मौत हो गई, जबकि आठ श्रमिक घायल हो गए।

सौ से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे

घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई है। पुलिस ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। लहबोली गांव में सवानी ब्रिक फील्ड है। यहां पर करीब सौ से अधिक श्रमिक काम कर रहे थे।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

इस समय भट्टे पर कच्ची ईंटों की भराई का काम चल रहा है। घोड़ा बुग्गी से श्रमिक ईंटों को भट्ठे के अंदर ले जाकर उनकी दीवार बना रहे थे। इसी बीच कच्ची ईंटों की दीवार भरभराकर गिर गई। जिससे बड़ी संख्या में श्रमिक ईटों के नीचे दब गए।

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *