डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर के Board to Abroad (B2A) के ट्रैवल एजैंट और मालिकों पर एक महिला ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि नौकरी करवा कर सैलरी नहीं दी। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि दफ्तर में उसके साथ बर्ताव ठीक नहीं था, जिससे नौकरी छोड़नी पड़ी।
ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग
जानकारी के मुताबिक एक महिला ने Board to Abroad (B2A) पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उक्त महिला ने कुछ दिनों तक Board to Abroad (B2A) के दफ्तर में नौकरी की है। महिला ने कहा कि दफ्तर में उसके साथ बर्ताव ठीक नहीं था, जिससे मजबूरी में नौकरी छोड़नी पड़ी।
दमन ने मोबाइल छीनकर डाटा डिलीट किया
उक्त महिला ने आरोप लगाया कि Board to Abroad (B2A) के दमन ने उसरा मोबाइल छीनकर सारा डाटा डिलीट कर दिया। उसके साथ ही सैलरी नहीं दी गई। आज जब वह उसके दफ्तर आई तो उन्होंने मेरी बकाया सैलरी एकाउंट में भेजी। महिला ने कहा कि Board to Abroad (B2A) के दमन, रमन और नितीश ने सैलरी नहीं दी थी।
ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह
उधर, Board to Abroad (B2A) के दमन व अन्य लोगों न इस आरोप को नकारा है। उन्होंने कहा कि महिला को सैलरी दे दी गई है। उसके साथ कोई बुरा बर्ताव नहीं किया गया है। फिलहाल महिला को सैलरी दे दी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों में सुलह करवा कर वापस चली गई।