Punjab Vigilance: पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, अफसर और दो कर्मचारी गिरफ्तार

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 735 शब्द|📅 27 Dec 2023

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Vigilance: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने चलाई भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान आज मुनक के तहसीलदार (सेवामुक्त) संधूरा सिंह, संगरूर जिले के माल हलका गाँव बल्लरां के पटवारी धरमराज और भगवान दास पटवारी (सेवामुक्त) को कृषि योग्य ज़मीन के ग़ैर-कानूनी तबादले और इंतकाल करवाने के एवज़ में 7 लाख रुपए की रिश्वत लेने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।

ये भी पढ़ें: जालंधर के Board to Abroad के ट्रेवल एजैंट पर महिला ने लगाए सनसनीखेज आरोप

राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने खुलासा किया कि एफआईआर नंबर 18 तारीख़ 27.12.2023 की गहराई से तफ्तीश करने के बाद आइपीसी की धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120-बी के अंतर्गत विजीलैंस ब्यूरो के आर्थिक अपराध शाखा लुधियाना के थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

एफआईआर में इनके नाम

एफआईआर में नामज़द किये गए मुलजिमों में संधूरा सिंह, तहसीलदार (सेवामुक्त), धरमराज पटवारी, मिट्ठू सिंह पटवारी (दोनों हलका बल्लरां, ज़िला संगरूर), भगवान दास, पटवारी ( सेवामुक्त) और एक निजी व्यक्ति बलवंत सिंह निवासी गाँव बल्लरां, ज़िला संगरूर शामिल हैं।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि इस जांच के दौरान गाँव बल्लरां में गुरतेज सिंह और अन्य की 25 कनाल 15 मरले ज़मीन का तबादला गाँव रायपुर, तहसील जाखल, हरियाणा में बलवंत सिंह की ज़मीन के साथ जाली तबादला और इंतकाल ( नंबर 10808) इंदराज कराने का खुलासा हुआ है।

बलवंत सिंह से 7 लाख रुपए की रिश्वत ली

धरमराज पटवारी ने इस फर्जी इंतकाल को अंजाम देने के लिए बलवंत सिंह से 7 लाख रुपए की रिश्वत ली थी। इसके बाद, धरमराज पटवारी ने इस इंतकाल की मंजूरी तहसीलदार संधूरा सिंह (अब सेवामुक्त) से जमांबन्दी में ऐंट्रियों के साथ मिलाने के लिए 15. 05. 2019 की बैक डेट से प्राप्त की, जिसकी समय सीमा 15. 05. 2023 थी।

प्रवक्ता ने माल रिकार्ड में अनियमितताओं को उजागर करते हुए बताया कि पटवारी ने इंतकाल की मंजूरी के लिए एंट्री बाल प्वाइंट पैन के साथ की थी, उसी तारीख़ को अन्य ऐंट्रियों के उलट, जै़ल पैन का प्रयोग करके दर्ज की गई थीं। इसके इलावा, दोषी पटवारी ने अपने दोष को छिपाने के लिए इस इंतकाल की कापी कानूनगो के दफ़्तर को भी न भेजी।

हरियाणा के गाँव जाखल में कोई ज़मीन भी नहीं थी

इस जांच के दौरान पता लगा कि गुरतेज सिंह और अन्य और बलवंत सिंह के बीच कोई पारिवारिक बटवारा नहीं हुआ था। इसके इलावा बलवंत सिंह के पास हरियाणा के गाँव जाखल में कोई ज़मीन भी नहीं थी। साल 1966 से गाँव बल्लरां में ज़मीन के मालिक होने का दावा कर रहे बलवंत सिंह ने तबादले के द्वारा ज़मीन का मालिक बनने के लिए धरमराज पटवारी के पास पहुँच की, जिसने 10 लाख रुपए की माँग की।

बातचीत के बाद धरमराज पटवारी ने बलवंत सिंह से 7 लाख रुपए की रिश्वत ले ली। प्रवक्ता ने आगे कहा कि यहाँ से धरमराज पटवारी के तबादले के बाद मिट्ठू सिंह पटवारी ने शिकायतकर्ता के माल रिकार्ड में फेरबदल करके धोखे के साथ उनके हिस्से 57 कनाल 11 मरले से घटा कर 31 कनाल 16 मरले ज़मीन कर दी।

गैर-कानूनी तबादले से मालिक बना दिया

इस ग़ैर- कानूनी कार्यवाही के द्वारा बलवंत सिंह को 25 कनाल 15 मरले ज़मीन का गैर-कानूनी तबादले से मालिक बना दिया। इन कार्यवाहियों को छिपाने के लिए, मिट्ठू सिंह पटवारी ने जमाबन्दी रजिस्टर में से पन्ना नंबर 134 से 138 को हटा दिया और रजिस्टर के बाकी पन्नों के उलट, क्रम संख्या के बिना वाले नये पन्ने जोड़ दिए।

जांच के दौरान सामने आया कि मिट्ठू सिंह पटवारी ने 07. 05. 2021 को माल रिकार्ड में यह हेराफेरी की थी। फिर बलवंत सिंह ने उक्त ज़मीन अपने पोते बलराज सिंह को करार नंबर 53 तारीख़ 26. 04. 2022 के द्वारा तबदील कर दी। इसके बाद भगवान दास पटवारी ने इंतकाल नंबर 11123 तारीख़ 8. 7. 2022 दर्ज किया और 14. 07. 2022 को मंजूरी प्राप्त कर ली।

ये भी पढ़ें: ट्रैवल एजैंट विनय हरि के खिलाफ DCP से शिकायत, FIR दर्ज करने की मांग

जब शिकायतकर्ता गुरतेज सिंह को इस बारे पता लगा तो उसने शिकायत दर्ज करवाई तो भगवान दास पटवारी ने इंतकाल नंबर 16 तारीख़ 18. 07. 2022 को दुरुसत कर दिया परन्तु वह माल रजिस्टर में इंतकाल नं 11123 तारीख़ 18. 07. 2022 के आधार पर सेल डीड/ वसिका नं. 53 तारीख़ 26.04.2022 का हवाला देने में असफल रहा।

ये भी पढ़ें: डंकी रूट से विदेश जाने का है प्लान, तो ये स्टोरी पढ़कर कांप जाएगी रूह

जालंधर के पुलिस कमिश्नर का बड़ा एक्शन, देखें

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *